फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A Bihar woman was held hostage and sold for Rs 50,000, eight people have been booked.

Farrukhabad News: बिहार की महिला को बंधक बना 50 हजार में किया था सौदा, आठ पर केस

Sun, 09 Nov 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 09 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
A Bihar woman was held hostage and sold for Rs 50,000, eight people have been booked.
कमालगंज। महिलाओं को बेचने वाले गिरोह के आठ लोगों पर एक महिला ने काम करने का झांसा देकर बंधक बनाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आरोप है कि उसे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई और उसका 50 हजार रुपये में सौदा भी कर दिया गया। बुधवार को आरोपियों के जेल भेजे जाने के बाद महिला ने शनिवार को थाने पहुंच जानकारी दी।

बिहार प्रांत के रामगढ़ थाना क्षेत्र के दोहालिया ग्राम निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने कस्बे के निकटवर्ती हरदेव नगर निवासी श्यामा देवी, उसके पुत्र राज, राशिद उर्फ राजा, कायमगंज के उलियापुर निवासी वीरे, चंदौली जिले के अलीनगर के गुयास निवासी रामकरन, उसकी पत्नी माया के खिलाफ केस कराया। इसके अलावा चंदौली के काला महल लखमीपुर निवासी शकीना व जहानगंज के मधवापुर के चरन सिंह के खिलाफ भी शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


इसमें आरोप लगाया कि 26 अक्तूबर को चंदौली जिले के मुगलसराय में उसे माया, रामकरन व शकीना मिलीं। इन्होंने उसे कबाड़ा बीनते हुए देखा तो कहा कि वह अच्छा काम दिलाएंगे। उनके साथ वह कमालगंज पहुंची तो चार दिन बाद आरोपियों ने उसकी उसकी शादी कराने की बात कही। उसने दूसरी शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और रुपये छीन लिए। महिला का आरोप है कि बाद में इटावा के एक आदमी को उसे दिखाकर शादी कराने के नाम पर उन लोगों ने 50 हजार रुपये में उसका सौदा कर दिया। उस व्यक्ति से रुपये लेकर पांच नवंबर को उसके साथ भेजने की बात कही थी।

महिला ने पुलिस को बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे राजा उर्फ राशिद के घर भेज दिया। इसी बीच कानपुर देहात की महिला को बेचने के मामले में पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया था। उस वक्त वह राजा के घर पर थी। वह वहां से निकल कर भटकती हुई रेलवे स्टेशन कमालगंज पहुंची, जहां से पूछती हुई थाने पहुंची।
इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को कुछ दिन पूर्व जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed