फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A big leader of BSP will ride a bicycle

सपा में शामिल होंगे बसपा के एक बड़े नेता

Sun, 08 Aug 2021 05:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
A big leader of BSP will ride a bicycle
साइकिल पर सवार होंगे बसपा के एक बड़े नेता
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। समाजवादी और बहुजन समाज पार्टी की राजनीति में जिला स्तर पर शीघ्र ही बड़ा बदलाव होने वाला है। बसपा के एक बड़े नेता शीघ्र ही साइकिल पर सवार हो जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात का जिम्मा ट्रैक्टर निर्माता कंपनी के मालिक ने लिया है। सपा में, खासकर सदर विधानसभा से विधायकी की तैयारी करने वाले 12 आवेदकों में हड़कंप मच गया है। बसपा नेता के आने पर पार्टी में असंतोष होना तय माना जा रहा है।
बसपा की टिकट पर कई बार चुनाव लड़ने और जीतने वाले नेता की लंबे समय से सपा से नजदीकियां बढ़ रही थीं। वे जिला स्तर के किसी सपाई को ज्यादा तरजीह नहीं देते। सपा में शामिल कराने के लिए एक ट्रैक्टर निर्माता कंपनी के मालिक ने जिम्मा लिया है। इसके लिए नौ अगस्त सोमवार की तारीख भी तय बताई जा रही है। यदि वह पार्टी में आते हैं, तो साफ है कि सदर से टिकट भी उन्हीं को मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि सदर विधानसभा से सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी समेत 12 लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। ये वे नेता हैं जिन्होंने बुरे वक्त में भी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा। पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी एकजुट हैं। ऐसे में किसी और पार्टी से आने वाले नेता को प्रत्याशी बनाया जाता है तो असंतोष होने से रोका नहीं जा सकता। सपा के एक बुजुर्ग नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बसपा नेता के नौ अगस्त को लखनऊ में शामिल होने की सूचना मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा कार्यालय के लिए कीमती जमीन
बसपा नेता ने कन्नौज में समाजवादी पार्टी के लिए कीमती जमीन दी थी। तभी से उनकी सपा से नजदीकी मानी जा रही थी। बसपा में रहकर राजनीतिक पहचान बनाने वाले नेता ने पार्टी से काफी समय से दूरी बना ली थी। बसपा भी उन्हें ज्यादा तरजीह नहीं दे रही थी।

जिला स्तर पर नहीं है जानकारी: नदीम
सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने बताया कि बसपा नेता के शामिल होने की जानकारी नहीं है। लखनऊ स्तर पर कोई शामिल होगा, तो बाद में पता चलेगा। पार्टी हाईकमान के निर्देश का स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed