फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A baraati was chased and beaten up over a dispute regarding DJ playing.

Farrukhabad News: डीजे बजाने के विवाद में बराती को दौड़ाकर पीटा

Wed, 03 Dec 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 03 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
A baraati was chased and beaten up over a dispute regarding DJ playing.
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइन मड़ैया निवासी युवती की सोमवार रात आई बरात में डीजे बजाने को लेकर बराती-जनाती में विवाद हो गया। मामला तूल पकड़ने पर बराती को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। भयभीत बराती रात में ही भाग गया।
विज्ञापन


सिविल लाइन मड़ैया निवासी युवती की जनपद मैनपुरी के बेवर से आई बरात पुलिस लाइन के पास स्थित मैदान में रुकी थी। रात में एक बराती युवक ने डीजे बजाने के लिए कहा। इसी पर जनाती युवक ने कुछ देर रुकने के लिए कहा। इस पर बराती ने आक्रोशित होकर जनरेटर का तार तोड़ दिया।
विज्ञापन

बरात में अंधेरा होने से दोनों में मारपीट हो गई। युवकों ने उसे तिर्वा कोठी तिराहे तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट का वीडियो वायरल होने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। इससे भयभीत बराती युवक मौके से खिसक गए। इससे मामला रफा-दफा हो गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed