{"_id":"61a90f76d01be33d0e29474a","slug":"a-bag-full-of-jewelry-was-snatched-from-the-woman-in-the-train-farrukhabad-news-knp667347574","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में महिला से जेवर से भरा बैग छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में महिला से जेवर से भरा बैग छीना
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद स्टेशन पर ट्रेन में सवार महिला यात्री के हाथ से दो बदमाश जेवर और कपड़ों से भरा बैग छीन ले गए। महिला का आरोपी है कि शिकायत के बावजूद जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। चौकी प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज होने की बात कही है।
शहर के मोहल्ला भीकमपुरा निवासी शोभा सिंह, पिता कुलदीप राजपूत के साथ 26 नवंबर को कानपुर जा रही थीं। शहर के स्टेशन पर सुबह 10:45 बजे ट्रेन पर सवार हुईं। ट्रेन फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन दो युवक हाथ से ट्राली बैग छीनकर ट्रेन से कूद गए। चीख-पुकार पर ट्रेन रोकी गई। शोभा ने जीआरपी चौकी में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
महिला ने बताया बैग में सोने का हार, दो अंगूठी, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी झाले व कपड़े थे। इनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी। जीआरपी चौकी प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि महिला ने जो लिखकर दिया था, वह दर्ज कर अधिकारियों को सूचना दे दी है। मामले की जांच की जा रही है।