फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A 10-year-old boy lit the funeral pyre of his brother and two sisters; every eye was filled with tears.

Farrukhabad News: 10 साल के बालक ने दी भाई व दो बहनों की चिता को मुखाग्नि, हर आंख हुई नम

Fri, 12 Dec 2025 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
A 10-year-old boy lit the funeral pyre of his brother and two sisters; every eye was filled with tears.
मोहम्मदाबाद। भाई और दो बहनों की अर्थियां एक साथ उठने से गांव नगला भूड़ में शुक्रवार सुबह परिजनों के चीत्कार से हर किसी का दिल दहल गया। गांव के बाहर खेत में तीनों की चिताओं को महज 10 वर्षीय बालक ने मुखाग्नि दी तो लोगों की आंखें नम हो गईं। सतर्कता के कारण गांव में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन


गांव नगला भूड़ निवासी केशव राजपूत का 16 वर्षीय पुत्र राजन बाइक से अपनी चचेरी बहन काजल(15) व सेजल(12) को बृहस्पतिवार को पंचम नगला स्थिति रूप सिंह पब्लिक स्कूल लेकर जा रहा था। इस दौरान धीरपुर गांव के पास सामने से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे तीनों की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव शाम को घर पहुंच गए थे। शुक्रवार सुबह तीनों की अर्थियां एक साथ गांव से उठीं तो लोगों की आंखें नम हो गईं। काजल व सेज की मां उमा और राजन की मां रजनी रो-रोकर बेहाल हो गईं। गांव की महिलाओं ने उन्हें संभालने का प्रयास किया। वह बार-बार बदहवास हो रही थी। गांव के बाहर ही तीनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। तीनों की चिताओं को काजल और सेजल के 10 वर्षीय इकलौते भाई दुर्गेश ने मुखाग्नि दी। इस दौरान वहां भारी भीड़ रही। लोग परिजनों को ढांढस बंधाने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed