{"_id":"79771","slug":"Farrukhabad-79771-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"शालिनी, नदीम, शहाब, बिमला ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शालिनी, नदीम, शहाब, बिमला ने किया नामांकन
Farrukhabad
Updated Sat, 02 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कायमगंज। निकाय चुनाव नामांकन प्रक्रिया में कायमगंज नगरपालिका से पांच नामांकन पत्र दाखिल हुए। वही कंपिल नगर पंचायत अध्यक्ष पद से आठ, शमसाबाद से चार लोगो ने नामांकन पत्र दाखिल किये। वही कायमगंज में अध्यक्ष पद के लिए तीन, शमसाबाद ९ पर्चे खरीदे गये। तहसील परिसर में शुक्रवार को पूरे दिन चहल-पहल रही। पुलिस व्यवस्था भी पहले से बढी नजर आयी। नामांकन प्रक्रिया के पांचवे दिन नगरपालिका कायमगंज की अध्यक्ष पद के लिए शालिनी पत्नी राजीव कुमार, राशि देवी पत्नी उमेश चन्द्र, मीना कुमार पत्नी सत्यभान, अंजू पत्नी जगमोहन, नूरबानो पत्नी खलील ने नामांकन किया। कायमगंज नगरपालिका परिषद में शमसाबाद से अध्यक्ष पद पर नदीम अहमद फारूकी, मोहम्मद शहाब, विजय कुमार, कृष्णा देवी नामांकन दाखिल किया। कंपिल से बिमला, जगपाल, यूनुस अली उर्फ बाबू खां, दयाशंकर, सुखदेवी, मुकेश, साबित्री, नसीर अहमद ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। कायमगंज में सभासद पद के लिए ४२ लोगो ने नामांकन पत्र दाखिल किये। शमसाबाद में २३ लोगो ने नामांकन पत्र दाखिल किये। जबकि कंपिल से १५ लोगो ने नामांकन पत्र दाखिल किये। इसके अलावा कायमगंज में नगरपालिका अध्यक्ष पद पर शालिनी ने दो सेट व परवनी बेगम ने एक सेट पर्चे खरीदे। जबकि शमसाबाद श्यामबाबू, सुबोध, साकेत,इलियास, जफर, जाहिद व कंपिल में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कोई पर्चा नहीं खरीदा गया।
विज्ञापन
