{"_id":"76845","slug":"Farrukhabad-76845-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा देख रहे ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा देख रहे ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी का सपना
Farrukhabad
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। अफसर और नेता इस शहर की दुर्दशा पर भले ही ध्यान दें लेकिन मतदाता बनने की इच्छुक युवा पीढ़ी फर्रुखाबाद को ग्रीन सिटी क्लीन सिटी के रूप में ही देखना चाहती है। युवाओं का तर्क है कि एक मतदाता ही हवा का रुख मोड़ सकता है। यही सोचकर सूची में अपना नाम दर्ज करा रहे हैं ताकि जनप्रतिनिधि अपने अनुसार चुन सकें और फिर उसे चहुंमुखी विकास कार्य कराने के लिए बाध्य कर सकें।
रविवार को टाउन हाल फर्रुखाबाद में लगे मतदाता मेले में अपना फार्म भरने के लिए आए सिकत्तरबाग निवासी अमित मिश्रा ने कहा कि मतदाता बने तो ऐसा प्रतिनिधि चुनेंगे जो अपने वार्ड को साफ सुथरा और हराभरा बनवा सके। यह भी कहा कि नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी वोट मांगने आएगा तो उससे जनहित के मुद्दों पर बात करके ही वोट देने का वादा करेंगे। सिकत्तरबाग के ही निवासी संजीव ने कहा कि शहर को ग्रीन और क्लीन होना चाहिए। पार्षद और चेयरमैन भी ऐसा ही चुनेंगे जो इस सपने को साकार करने का वादा करेगा।
बीवीगंज निवासी प्रथम गुप्ता ने कहा कि जनप्रतिनिधि उच्चशिक्षा प्राप्त और समाज के प्रति अच्छी सोच वाला होना चाहिए। मतदाता बने तो अपना कीमती वोट ऐसे ही प्रत्याशी को देंगे जिसका सामाजिक इतिहास अच्छा होगा। गणेश प्रसाद क्षेत्र के रहने वाले गौरव ने कहा कि मतदाता जागरुक नहीं हो रहा वरना एक वोट ही हवा का रुख मोड़ सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने नगर निकाय चुनाव में किसी गैर राजनीतिक प्रत्याशी पर इच्छा जताई। रकाबगंज के ी विजय कुमार ने कहा कि चुनाव में लोग प्रत्याशियों से उम्मीद करते हैं कि वह विकास कार्य कराएगा। जबकि मतदाता को खुद अपने से उम्म्ीद करनी चाहिए कि उसका कीमती वोट व्यर्थ न चला जाए। गढ़ी मुकीम खां से आए युवा अब्दुल जाहिद ने कहा कि सफाई और क्षेत्र को हरा भरा रखने का वादा करने वाले प्रत्याशी को ही वोट देंगे। इसी तरह लिंजीगंज से आए मुकेश कुमार और शैलेंद्र, बीवीगंज से पहुंचे राजकुमार सिंह औक अखिलेश ने भी जनहित के मुद्दों पर काम करने वाले प्रत्याशी को वोट देने की बात कही। हालांकि यह सभी युवा अभी मतदाता नहीं बन पाए हैं। लेकिन इन सभी के मन में उमंगे हिलोरे मार रही हैं कि मतदाता बन जाने के बाद उन्हें भी मनपसंद जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिल जाएगा।