{"_id":"76369","slug":"Farrukhabad-76369-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी कमिश्नर फूड ने लिया गेहूं क्रय केंद्रों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी कमिश्नर फूड ने लिया गेहूं क्रय केंद्रों का जायजा
Farrukhabad
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गेहूं क्रय केंद्रों में खरीद की स्थिति जानने और राशन कोटे की दुकानों पर वितरण का जायजा लेने के लिए गुरुवार को डिप्टी कमिश्नर फूड रमाकांत तिवारी फर्रुखाबाद आए। उन्होंने कुटरा गांव में अनाज वितरण के दौरान कोटे पर जाकर कार्ड धारकों से बात की और सातनपुर मंडी में पहुंचकर गेहूं क्रय के संबंध में किसानों की समस्या पूछी। केंद्रों पर बारदाना न होने की उन्हें जानकारी भी मिली है।
डिप्टी कमिश्नर फूड रमाकांत तिवारी गुरुवार को आने के बाद जिला पूर्ति अधिकारी आर एन चतुर्वेदी के साथ भ्रमण पर निकल पड़े। राशन वितरण के दौरान वे कुटरा गांव में स्थित एक राशन कोटे पर जा पहुंचे। वहां बीपीएल, एपीएल और अन्त्योदय कार्डधारकों से पूछा कि राशन कितना मिलता है ओर कितना पैसा लिया जाता है। इस पर कार्ड धारकों ने कहा कि कोटे पर उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। राशन और तेल मिल रहा है तथा पैसा भी उचित लिया जा रहा है। रमाकांत तिवारी वहां से सातनपुर मंडी पहुंच गए। पीसीएफ, कर्मचारी कल्याण निगम सहित अन्य क्रय केंद्रों पर पहुंचकर गेहूं खरीद का जायजा लिया। उनकी गाड़ी पहुंचते ही नीलामी चबूतरे पर छाए रहने वाले दलाल भाग खड़े हुए। रमाकांत तिवारी ने गेहूं लेकर विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों से बात की और उनकी समस्या पूछी। क्रय केंद्रों पर बारदाना न होने को उन्होंने पूरे प्रदेश की समस्या बताया। फिलहाल श्री तिवारी वहां से संतुष्ट होकर लौट आए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी आर एन चतुर्वेदी को निर्देश दिया कि राशन कोटे की दुकानों पर नजर रखें और समय-समय पर निरीक्षण करवाते रहें। कहा कि कार्ड धारकों को अनाज व तेल मिलने मे कोई परेशानी न होने पाए और कोटेदार मनमानी न करने पाएं। उन्होंने कहा कि कोटेदारों पर पैनी नजर रखी जाए, जिससे वह राशन वितरण प्रणाली में अव्यवस्था न कर सकें।