{"_id":"76072","slug":"Farrukhabad-76072-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकाबगंजखुर्द में नहीं बंटता राशन का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकाबगंजखुर्द में नहीं बंटता राशन का सामान
Farrukhabad
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोटेदार की मनमानी से आजिज आए मोहल्ला रकाबगंजखुर्द के बाशिंदों ने जिलाधिकारी से मिलकर कोटेदार की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि कोटेदार कभी भी समय से दुकान नहीं खोलता है। आज वह लोग गेहूं लेने के लिए गए तो दुकान बंद थी। मोबाइल पर बात करने पर कोटेदार ने कहा कि शाम को आना। मोहल्लेवासियों ने कोटेदार की जांच कराए जाने की मांग की है।
जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया कि मोहल्ला रकाबगंज का कोटा बहादुरगंज तराई में सुभाषचंद्र दोहरे के पास है। लेकिन वह कभी भी समय से न तो राशन बांटता है और न ही मिट्टी का तेल। मंगलवार को जब वह लोग राशन लेने के लिए दुकान गए तो वह बंद थी। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ देर के लिए दुकान कोटेदार ने खोली थी। इस पर कोटेदार से मोबाइल पर बात की तो उसने कहा कि शाम को दुकान खुलेगी। राशनकार्ड धारकों ने आरोप लगाया कि दो-दो-तीन-तीन महीने हो जाते हैं। कोटेदार राशन नहीं बांटता है। मिट्टी का तेल भी नहीं देते हैं। सारा सामान ब्लैक कर लेता है। जब कुछ कहो तो अभद्रता पर उतारू हो जाता है। राशनकार्ड धारकों ने जिलाधिकारी से कोटेदार की जांच कराए जाने की मांग की है। शिकायती पत्र पर अशोक कुमार, राजेश कुमार, रामचंद्र, अंसार खां, गंगा प्रसाद गुप्ता, विद्यासागर गुप्ता, रमेशचंद्र बाथम, उमेशचंद्र पाल, सुमन देवी, हरीराम, रानी, अरविंद, मुकेशचंद्र पाल, उमेशचंद्र पाल आदि के हस्ताक्षर हैं।