फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   इकट्ठा फार्म जमा करने को लेकर नोकझोंक

इकट्ठा फार्म जमा करने को लेकर नोकझोंक

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद में नाम परिवर्धन, संशोधन और विलोपन के फार्म इकट्ठा लेकर पहुंचे कांग्रेस के शहर अध्यक्ष से मेला आयोजकों की जमकर नोंकझोंक हुई। हुआ यूं कि कांग्रेस के शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला अलग-अलग परिवारों के करीब एक दर्जन नाम सूची में जोड़ने के लिए फार्म इकट्ठे लेकर पहुंचे और जमा करने के लिए काउंटर पर कहा। लेकिन नगर पालिका कार्यालय प्रभारी अशोक सारस्वत ने उनसे कहा कि एक व्यक्ति से इतने सारे नहीं बल्कि केवल एक फार्म ही लेंगे। सारस्वत का कहना था कि मेले में मतदाताओं के स्वयं आने की जागरुकता होनी चाहिए। इसलिए वे इकट्ठे फार्म नहीं जमा करेंगे। इस पर पुन्नी शुक्ला भड़क गए। दोनों के बीच नोंकझोंक होने से वहां तमाशबीनों का मजमा लग गया। मामला तूल पकड़ने लगा तो अन्य कर्मचारी आ गए। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। हालांकि उनके फार्म बाद में जमा कर लिए गए। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed