{"_id":"76003","slug":"Farrukhabad-76003-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, दबंग नहीं होने दे रहे निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब, दबंग नहीं होने दे रहे निर्माण
Farrukhabad
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कायमगंज। नए उपजिलाधिकारी रविंद्र कुमार वर्मा ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर कार्य भार संभाला। इस दौरान उन्होंने सत्तर वर्षीय वृद्वा की शिकायत पर जमीन पर अड़ंगा डालने वाले दबंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया।
आज सुबह उपजिलाधिकारी रविंद्र कुमार वर्मा तहसील पहुंचे और कार्यभार संभाला। इसके बाद फरियाद लेकर पहुंची कंपिल क्षेत्र के गांव सादनगर चिकनईया की सत्तर वर्षीय वृद्वा कंठश्री ने रो कर कहा, साहब उसकी जमीन पर नींव भरी है। लेकिन गांव के जैनपाल, नेत्रपाल, रविन्द्रपाल, दुरबीन अड़ंगा डाले हैं। उसकी फरियाद पर एसडीएम ने कानूनगो एवं क्षेत्रीय लेखपाल को बुलाया और मामले की जांच करने को कहा। वही उन्होंने थाना पुलिस को भी निर्देशित किया। एसडीएम ने बताया कि दबंग बख्शे नहीं जाएंगे और पीड़ितों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्मवीर रस्तोगी, सतेंद्र सिंह गंगवार, अरवेंद्र गंगवार,अवनीश कुमार गंगवार, अनीस खां, रामनिवास, शामोस बाबू कठेरिया, इंद्रेश कुमार, माधव शुक्ला, मोहम्मद शकलैन, पवन कुमार, दिलीप कुमार, रामसिंह गौतम, हुमैर खां, लज्जाराम, सुभाष चन्द्र गंगवार आदि ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।