फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सफाई मजदूर संघ के उमेश पांचवी बार बने अध्यक्ष

सफाई मजदूर संघ के उमेश पांचवी बार बने अध्यक्ष

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कायमगंज। सफाई मजदूर संघ के चुनाव में सर्वसम्मति से पांचवी बार उमेश चन्द्र वाल्मीकि को अध्यक्ष चुना गया जबकि महामंत्री सुनील बनाये गये।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगरपालिका परिषद में सफाई मजदूर संघ के चुनाव से पहले एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमे पदाधिकारियों के चयन को लेकर विचार विमर्श किया गया। उसके बाद सर्वसम्मति से तय हुआ कि इससे पूर्व चार बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके उमेश चन्द्र वाल्मीकि को फिर से अध्यक्ष बनाया जाये। इस पर सभी मौजूद लोगो ने सहमति जताई। जबकि संघ का महामंत्री सुनील, उपाध्यक्ष विद्यासरन, कोषाध्यक्ष रामदास, मंत्री बिमलेश कुमार, संरक्षक महेश चन्द्र, संगठन मंत्री मुनेश्वर दयाल, मीडिय़ा प्रभारी श्याम बाबू को बनाया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उनकी टीम का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि उनकी कोशिश रही है कि वह टीम भावना के साथ कार्य करेगे। उन्होने कहा कि वह सदैव उनके सम्मान के लिए संघर्ष करते रहेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed