{"_id":"75340","slug":"Farrukhabad-75340-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली और सड़कों की बदहाली पर बिफरे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली और सड़कों की बदहाली पर बिफरे डीएम
Farrukhabad
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शहर में बिजली और सड़क की बदहाल व्यवस्था पर जिलाधिकारी डा.मुथुकुमार स्वामी बी. ने दोनों ही विभाग के अधिशाषी अभियंताओं की जमकर क्लास ली। बैठक में कहा कि जनता और शासन को धोखा न दें। नहीं तो कार्यवाही के लिए तैयार रहें। साथ ही शहर क्षेत्र के सभी इलाकों में खराब ट्रांसफार्मरों की रिपोर्ट भी मांगी है।
कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने जनता से मिल रही शिकायतों को गंभीर मानकर अन्य विभागीय अधिकारियों की भी नकेल कसी। राजस्व वसूली की बढोत्तरी के लिए भी जिलाधिकारी ने अफसरों को सचेत किया।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डा.मुथुकुमार स्वामी बी. ने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण हो नहीं रहा है बल्कि अधिकारियों की उदासीनता के कारण समस्याएं बढ़ती ही जा रही हैं। बिजली की बदहाल हो रही व्यवस्था पर उन्होंने अधिशाषी अभियंता सुरेश कुमार को डांट लगाई। कहा कि बिजली आपूर्ति निर्धारित रोस्टरवार करें। बीच-बीच में होने वाली ट्रिपिंग को रोकें। उपभोक्ताओं को दिए जाने वाले गलत बिलों पर भी प्रभावी नियंत्रण करें। अगर ऐसा नहीं कर पाते तो खुद भी कार्यवाही के लिए तैयार रहें। विभाग के सभी खंड विकास अधिकारियों से जिलाधिकारी ने उनके क्षेत्र में खराब पड़े और बदले जा चुके ट्रांसफार्मरों की रिपोर्ट तलब की। जिन ग्रामों से विद्युत व्यय जमा नहीं कराया गया है उसकी सूची भी जिलाधिकारी ने मांगी है।
विज्ञापन
सड़क की बदहाल व्यवस्था पर जिलाधिकारी ने लोनिवि. के अधिशाषी अभियंता से कहा कि सड़कों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। खराब पड़ी सड़कों की मरम्मत करवाएं। जहां जरूरी हो वहां पैच वर्क करा दें। यह भी कहा कि बजट उपलब्ध न हो तो शासन को पत्र भेजकर मांग करें।
बेसिक शिक्षाधिकारी से जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी बी. ने कहा कि जिन विद्यालयों के निर्माण में ग्राम प्रधान सहयोग न कर रहे हों उनकी सूची उपलब्ध कराएं जिससे कि अग्रिम कार्रवाई की जा सके। जिला कार्यक्रम अधिकारी के प्रायः बिना अनुमति लिए जनपद से बाहर जाने पर जिलाधिकारी ने कहा कि उनसे स्पष्टीकरण लिया जाए और गुरुवार को भी अनुपस्थित रहने का वेतन काटा जाए।
एक अन्य बैठक कर जिलाधिकारी ने राजस्व बढोत्तरी की समीक्षा की। कहा कि राजस्व बढोत्तरी से विकासशील कार्यक्रमों को बढ़ावा मिलता है। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसीलदार और विभिन्न विभागों के अधिकारी आर.सी. का मिलान करें। ताकि समुचित वसूली की जा सके। कहा कि विभाग आर.सी. जारी करके उसे वापस न लें। कहा कि उप जिलाधिकारी वसूली ठीक से करके राजस्व में बढोत्तरी करें। व्यापार कर अधिकारी, मनोरंजन कर अधिकारी और वन विभाग सहित अन्य अधिकारियों से जिलाधिकारी ने लक्ष्य पूर्ति करने का निर्देश दिया। कहा कि बैंकों की वसूली भी समय से की जाए। सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली पर बोलते हुए जिलाधिकारी डा.मुथुकुमार स्वामी बी. ने कहा कि लेखपालों से सत्यापन कराकर रिपोर्ट दी जाए।