{"_id":"75111","slug":"Farrukhabad-75111-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन खोद रहा है शहर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन खोद रहा है शहर की सड़कें
Farrukhabad
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में गली, मोहल्लों में सड़कें काटकर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। लेकिन नगर पालिका अफसरों को इसकी खबर नहीं है। इसमें उनके मातहतों और निर्माण एजेंसी की मिलीभगत बताई जा रही है। खोदी जा रही सड़कों को लेकर लोगों में रोष है।
बीते कई महीनों से शहर में पाइप लाइनें बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए सड़कें काटी जा रही हैं। किस निर्माण एजेंसी के पास लाइनें बिछाने का ठेका है। इस बात से पालिका अफसर भी अनजान हैं। जबकि नियमानुसार शहर सीमा के भीतर सड़क काटने या गड्ढा खोदकर अपनी ही पाइप लाइन की मरम्मत के लिए पालिका से अनुमति लेनी होती है। इतना ही नहीं कच्ची हो या पक्की रोड कटिंग के लिए शुल्क जमा करना होता है। लेकिन बजरिया रोड, शेख इनायत अली, चिलपुरा, दिलावरजंग में तो पहले ही सड़क काटकर लाइन बिछाई जा चुकी है। अब दरीबा पूर्व, गढ़ी अब्दुल मजीद खां, जंगबाज खां आदि मोहल्लों में सड़कें धड़ल्ले से काटी जा रही हैं। यहां के निवासी नसीम जाबरी, रेहान अख्तर, नसीम, कैलाश, चंद्रपाल आदि का कहना है कि एक तो वैसे ही इलाके की हालत बदहाल है। ऊपर से सड़कें खोदने से मुसीबतें और बढ़ रही हैं। उनका कहना है इलाके में कोई टंकी भी नहीं बनवाई गई, जिसकी वजह से पाइप लाइनें डलवाई जा रही हैं। ईओ रघुवर दयाल वाजपेयी ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने निर्माण विभाग और जलकल विभाग के अफसरों से रिपोर्ट मांगी है।