फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   पदोन्नति में दोहरे आदेश से टीचरों में नाराजगी

पदोन्नति में दोहरे आदेश से टीचरों में नाराजगी

Fri, 12 Dec 2014 05:30 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Fri, 12 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया में बीएसए के दोहरे आदेश किए जाने से शिक्षक नाराज हैं। पूर्व के आदेशानुसार पदोन्नति कराए जाने की शिक्षक नेताओं ने डायट प्राचार्य से मांग की है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक नरेन्द्र पाल सिंह राजपूत, सह संयोजक भूपेश प्रकाश पाठक ने शिक्षकों के साथ गुरुवार को डायट प्राचार्य भगवत पटेल से मुलाकात की। शिक्षक नेताओं ने डायट प्राचार्य को ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने पदोन्नति सूची जारी करने के लिए 26 दिसंबर 2014 तक का आदेश जारी किया था। इसके बाद जारी हुए दूसरे आदेश में 23 दिसंबर तक काउंसलिंग होने का आदेश दिया। इसके अलावा अन्य संशोधन भी कर दिए हैं। इस कारण लगभग 50 शिक्षक पदोन्नति से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षक नेताओं ने प्रभारी डायट प्राचार्य भगवत पटेल से पूर्व में जारी आदेश के अनुसार ही काउंसलिंग कराए जाने की मांग की है। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो डीएम व शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इस दौरान आर्येन्द्र यादव, मनोज मिश्रा, अर्जुन सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, प्रभाकर कुमार, राजकुमार, रामवीर सिंह, हरिओम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


55 में 37 शिक्षिकाएं बुलाईं,12 अनुपस्थित
पदोन्नति के लिए काउंसलिंग के दौरान दिसंबर 2009 के प्रमोशन नहीं होंगे। बीएसए के इस आदेश के कारण गुरुवार को काउंसलिंग कराए जाने के लिए 37 शिक्षिकाएं विकल्प पत्र भरवाने को बुलाई गईं। इसमें 12 शिक्षिकाएं विकल्प भरने को नहीं आई हैं। महिलाओं के अंतिम दिन काउंसलिंग में 55 शिक्षिकाआें को आना था। लेकिन दिसंबर 2009 के प्रमोशन न किए जाने का आदेश होेने के कारण 37 शिक्षिकाओं को ही बुलाया गया था। इसमें 12 अनुपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed