{"_id":"34-208455","slug":"Farrukhabad-208455-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव को धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव को धरना
Farrukhabad
Updated Tue, 02 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अन्य संगठनों के साथ फतेहगढ़ स्टेशन पर लंबी दूरी की गाड़ियों के ठहराव की मांग को लेकर द्विदिवसीय धरना प्रदर्शन सोमवार से शुरू किया। धरना देने पहुंचे लोगों ने प्लेटफार्म पर जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर बाहर निकाला।
सोमवार को लंबी दूरी की ट्रेनों के फतेहगढ़ स्टेशन पर ठहराव की मांग को लेकर धरना दिया गया। धरना देने वाले लोग स्टेशन के प्लेटफार्म पर नारेबाजी करते हुए पहुंचे तो रेलवे पुलिस ने इन्हें रोक दिया। इससे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझाेंक हो गई। पुलिस ने जैसे तैसे प्रदर्शन कर रहे लोगों को बाहर निकाला। धरने को समर्थन देने वालों में जिला सर्वोदय मंडल, वरिष्ठ नागरिक रक्षक समिति, फर्रुखाबाद विकास मंच, रेलवे पेंशनर्स, पूर्व सैनिक सेवा परिषद, अंर्तराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन, युवा शक्ति संगठन शामिल रहे। धरने पर बैठने वालों में मोहित गुप्ता, संतोष गुप्ता, यदुनंदन गोस्वामी, राममुरारी शुक्ला, आशुतोष मिश्रज्ञ, रमन कटियार, तनु कुदेशिया, पुन्नी शुक्ला, लक्ष्मण सिंह, गोपाल बाबू पुरवार, अल्लादीन, एएच नियाजी, राजकुमार वर्मा, चंद्रप्रकाश मिश्रा, प्रमेंद्र शाक्य, सुमित शाक्य, संटी यादव आदि मौजूद रहे। जिला उपाध्यक्ष मोहित गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को धरने के दूसरे दिन सक्षम अधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।