{"_id":"34-208451","slug":"Farrukhabad-208451-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा केंद्रों में छंटनी, 82 केंद्र बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा केंद्रों में छंटनी, 82 केंद्र बने
Farrukhabad
Updated Tue, 02 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2015 की बोर्ड परीक्षा कराने के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की छंटनी कर दी गई है। पुराने वित्त विहीन स्कूलों को हटा कर कुछ नए स्कूल शामिल किए गए हैं। इसमें छह अशासकीय स्कूल भी शामिल हुए हैं। बुधवार तक परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी होगी।
बोर्ड परीक्षा के लिए 84 परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार हुई है। इसमें अशासकीय, राजकीय एवं वित्त विहीन स्कूल शामिल हैं। बोर्ड परीक्षा के प्रभारी अधिकारी ने प्रस्तावित सूची में छटनी कर दी है। इसमें कई वित्त विहीन स्कूलों के नाम हटा दिए गए। नए स्कूलों को केंद्र की सूची में शामिल कर लिया गया। इसमें छह अशासकीय विद्यालय बढ़ा दिए गए हैं। प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची में छंटनी होने और नए केंद्र बनाए जाने के बाद दो केंद्र कम कर दिए गए। अब 82 केंद्र पर परीक्षा होगी। इसमें एक केंद्र केंद्रीय कारागार में बंदियों के लिए बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने बताया कि प्रस्तावित सूची में कई केंद्रों के नाम हटा दिए गए हैं। कुछ नए स्कूल केंद्र बनाए गए हैं। इनमें छह अशासकीय स्कूलों को सूची में शामिल किया गया है। बुधवार तक परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।
कानपुर में होने वाली बैठक स्थगित
बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर प्रमुख सचिव के नेतृत्व में कानपुर में होने वाली बैठक स्थगित हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने बताया कि इस बैठक में परीक्षा केंद्र प्रभारियों और अधिकारियों को बुलाया गया था। यह बैठक स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
कक्ष निरीक्षक को 20 स्कूलों ने ही दी सूची
फर्रुखाबाद। हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने के लिए स्कूलों से शिक्षकों की सूची मांगी गई थी। यह सूची 1 दिसंबर तक उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया था। अंतिम दिन तक 20 स्कूलों ने ही सूची मुहैया कराई है। जिन स्कूलों ने सूची नहीं दी है, उनको दो दिसंबर तक सूची दिए जाने का अंतिम मौका दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने बताया कि शिक्षकों की सूची न दिए जाने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।