{"_id":"34-208449","slug":"Farrukhabad-208449-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"पप्पू का मुकदमा नहीं लड़ेंगे वकील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पप्पू का मुकदमा नहीं लड़ेंगे वकील
Farrukhabad
Updated Tue, 02 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाल राजकुमार की दिन दहाड़े हत्या के मामले में जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व वकीलों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को दिया है। साथ ही फैसला किया कि वकील कोतवाल के हत्यारोपी पप्पू कोरी का मुकदमा नहीं लड़ेंगे।
जिला बार एसोसिएशन के ज्ञापन में कहा गया कि 29 नवंबर को शहर कोतवाल की दिनदहाड़े हत्या होने से अपराधियों के बुलंद हौसले सामने आ गए हैं। इस तरह के अपराधियों को अपराधी प्रवृत्ति के नेताओं का संरक्षण मिला है। अपराधिक प्रवृत्ति के नेताओं पर शिकंजा कसे बिना घटनाओं को रोकना कठिन है। वकीलों ने जिले में अपराधियों और अपराधी प्रवृत्ति के नेताओं को अभियान चला कर गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विपनेश सक्सेना, महा सचिव संजीव पारिया, दीपक द्विवेदी, पवन मिश्रा, श्यामवीर सिंह सोमवंशी, केके पांडेय, केके गुप्ता, अनिल यादव समेत कई वकील मौजूद रहे। जिला बारएसोसिएशन के महा सचिव संजीव पारिया ने बताया कि कोतवाल की हत्या पर शोक सभा का आयोजन कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। वकीलाें ने सोमवार को न्यायिक कार्य नहीं किया। साथ ही हत्यारोपी पप्पू का मुकदमा नहीं लड़ने का भी निर्णय लिया।