{"_id":"34-203179","slug":"Farrukhabad-203179-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया भगवान गिरिराज का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया भगवान गिरिराज का पर्व
Farrukhabad
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भगवान गिरिराज का पर्व नगर के मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया। गिरिराज की प्रतिमा को गोबर से बनाकर पूजन अर्चन के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
शुक्रवार को घमंडी कूंचा स्थित राधा माधव मंदिर में कोकिला बीबी ट्रस्ट के तत्वावधान में भगवान गिरिराज की गोबर की 5 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई गई। यहां भजन कीर्तन के बाद गोवर्धन की आरती उतारी गई। गोवर्धन भगवान को 56 प्रकार का भोग लगाया गया। महिलाआें ने परिक्रमा कर मंगल गीत गाए। मंदिर के पुजारी चिन्मय गोस्वामी ने आरती उतारी। लोहाई रोड स्थित राधा श्याम शक्ति मंदिर में सुरेंद्र सफ्फड़, कमल सिगतिया के संयोजन में गिरिराज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के पुजारी संजय ने भक्तों के साथ भगवान की आरती उतारी। खतराना स्थित राधा गोपीनाथ मंदिर, कोतवालेश्वरनाथ मंदिर स्थित लक्ष्मी नरायन मंदिर, घुमना स्थित ठाकुर द्वारा में गोवर्धन पूजा बड़े धूमधाम से की गई। नरेंद्र गुप्ता, शशि गुप्ता, शंकरलाल गुप्ता ने आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया गया।
महाकाल मंदिर में भी भगवान गोवर्धन की स्तुति की गई। गेहूं, मक्का, चावलों को कूट कूट कर व्यंजन बनाए गए। मंदिर के पुजारी कृष्ण बहादुर अस्थाना ने बताया कि विभिन्न अनाजों को कूट कूट कर बनाए गए व्यंजनों का भोग लगाया जाता है।