फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   गोवर्धन यात्रा में झूमे श्रद्धालु

गोवर्धन यात्रा में झूमे श्रद्धालु

Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गोवर्धन पूजा पर शहर में निकली शोभायात्रा में भक्त जमकर झूमे। शोभायात्रा में सजी भगवान के स्वरूपों की झांकियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात शहर में गिरिराज गोर्वधन की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें डीजे की धुन पर भक्तों ने जमकर डांस किया। शोभायात्रा का शुभारंभ क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. वीरेंद्र सिंह राठौर ने पूजन अर्चन व भगवान राम की आरती उतार कर किया। शोभायात्रा में सबसे आगे विघ्नहर्ता गजानन की झांकी चल रही थी। उसके पीछे शेर पर सवार मां दुर्गा, काली माता, हनुमान जी, द्वारिकाधीश के साथ रुकमणी, भगवान राम की झांकियां थीं। मयूर नृत्य करते राधा कृष्ण के साथ ही गिरिराज के साथ राधा कृष्ण की झांकी भी शामिल रही।
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल लोग डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर झूमते रहे। शोभायात्रा अंगूरीबाग से होते हुए साहबगंज चौराहा, सुतहट्टी घुमना, चौक, लोहाई रोड, नाला मछरट्टा से वापस अंगूरी बाग पहुंची। सोनू कुशवाह, बबलू कुशवाह, स्वदेश राजपूत आदि लोगों ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संजीव सोमवंशी, अवनीश तोमर, लक्ष्मण सिंह, वैभव सोमवंशी, कार्तिकेय सिंह राठौर, दुष्यंत सिंह, शिवेंद्र सिंह राजावत, धर्मवीर चौहान, सुरेंद्र सिंह तोमर, फूल सिंह, सुल्तान सिंह, संदीप राठौर, सन्नी चौहान, वीरेंद्र सिंह तोमर, अवनीश सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed