{"_id":"34-202895","slug":"Farrukhabad-202895-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत
Farrukhabad
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। घर लौटते समय सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत होने पर दंपति समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
जिला एटा थाना जैथरा के गांव उजारपुर निवासी राजू कश्यप बाइक से अपनी ससुराल जिला हरदोई थाना हरपालपुर के गांव मोर्चा से पत्नी मीनादेवी और बेटी मोहिनी (5), बेटा शैलेश (3) के साथ घर लौट रहे थे। गांव कलौली के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से राजू की भिड़ंत हो गई। इस हादसे मेें दंपति समेत चोरों लोग घायल हो गए। हादसे को देखकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। हादसे में दूसरा बाइक चालक भी घायल हो गया। वह बाइक लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। वहां पर डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुन कर पति व बच्चे रोने लगे। हादसे की जानकारी राजू ने अपने परिजनों को दी। जानकारी होने पर परिवार के लोग भी अस्पताल आ गए। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मृतका के घायल पति और बच्चों का उपचार चल रहा है।