{"_id":"34-197099","slug":"Farrukhabad-197099-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजीआईसी, एमआईसी बनेंगे आदर्श विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजीआईसी, एमआईसी बनेंगे आदर्श विद्यालय
Farrukhabad
Updated Thu, 11 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। राजकीय बालिका इंटर कालेज और एमआईसी को आदर्श विद्यालय बनाया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्य और कालेज स्टाफ के साथ बैठक कर रणनीति बनाई।
आदर्श विद्यालय बनाने को विद्यालय का चयन किए जाने के लिए बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज में बैठक हुई। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने टॉपटेन में नबंर एक पर राजकीय बालिका इंटर कालेज का चयन किया और दसवें नबंर पर एमआईसी का चयन किया गया। इनको आदर्श विद्यालय बनाया जाएगा।
एमआईसी के प्रधानाचार्य गिरजाशंकर ने बैठक में विद्यालय की समस्या बताई। इन्होंने कहा कि छात्रसंख्या कम है। भौतिक संसाधनों का अभाव है। शैक्षिक गुणवत्ता सुधार किए जाने को कार्य चल रहा है। राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या मीना यादव ने बताया कि कालेज में फर्नीचर का अभाव है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने बताया कि दोनों विद्यालयों को आदर्श विद्यालय बनाया जाएगा। समस्याआें का निराकरण होगा। कालेज में पौधे लगाए जाएंगे। पढ़ाई में अच्छे और कमजोर बच्चों की सूची तैयारी होगी। कंप्यूटर शिक्षा दिए जाने की व्यवस्था की जाएगी। बैठक के दौरान राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य वीके सिंह, राजकीय इंटर कालेज फर्रुखाबाद के प्रधानाचार्य देवेन्द्र स्वरूप सचान और कालेज के टीचर मौजूद रहे।