फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   झूठे मुकदमे लिए जाएं वापस-सांसद

झूठे मुकदमे लिए जाएं वापस-सांसद

Sun, 27 Jul 2014 05:30 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sun, 27 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कांठ घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कांठ कांड में पुलिस ने जिस तरह भाजपाइयों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए हैं उससे कानून व्यवस्था की पोल खुल गई है। धरना के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट श्रीनिवास तिवारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने शनिवार को धरना-प्रदर्शन किया। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि 4 जुलाई को जिला मुरादाबाद के कांठ में हुई घटना के विरोध में भाजपाई स्थानीय लोगों की पंचायत में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने रास्ते से ही उनको गिरफ्तार कर लिया। डा. राजेश्वर सिंह ने कहा कि 62 भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। हवालात में पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया। गोपाल सिंह राठौर, सत्यपाल सिंह, राजीव सिंह और डा. मुकेश सिंह आदि ने भी संबोधित किया। धरना स्थल पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को भाजपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। मांग की कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाए गए झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं और जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, गोपाल सिंह राठौर, महेंद्र राजपूत, विपिन प्रताप सिंह, रामबरन यादव, राजेश प्रताप सिंह, मीरा सिंह, गयाप्रसाद वर्मा, हिमांशु गुप्ता, प्रदीप कुमार पाल, अरविंद कटियार, रजनीशचंद्र सक्सेना, विजय चौरसिया, कुलदीप दुबे, अवधेश दिवाकर और राजीव दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
फर्रुखाबाद। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांठ घटना के विरोध में कलेक्ट्रेट गेट पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया। कहा कि मुख्यमंत्री के दबाव में पुलिस भाजपाइयों का उत्पीड़न कर रही है। भाजयुमो पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट गेट के बाहर पहुंचकर मुख्यमंत्री का पुतला आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। यहां भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजित महाजन, राजीव राठौर, दिलीप भारद्वाज, शशांक मिश्रा, शैलेंद्र राजपूत, शिवांग रस्तोगी और रानू दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed