{"_id":"34-187757","slug":"Farrukhabad-187757-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षमता से ज्यादा बच्चे बैठाए तो नप जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षमता से ज्यादा बच्चे बैठाए तो नप जाएंगे
Farrukhabad
Updated Wed, 02 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बच्चाें की सुरक्षा के लिहाज से एडीएम ने नया फरमान जारी किया है। इसके तहत स्कूल वाहन में चालक बच्चाें को तय संख्या में ही बैठा सकेंगे। ज्यादा बच्चे बैठाने वालाें के वाहनों को सीज कर दिया जाएगा। चालकों पर भी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि सत्र के पहले दिन इस पर अमल दिखाई नहीं दिया।
शहर व कसबाें में रिक्शाें, टैक्सी, बसों पर स्कूली बच्चाें को ठूसकर बैठाया जाता है। रिक्शा चालक अलग से पटरी लगा कर बच्चों को इस पर बैठाते हैं। इससे हादसे का भय रहता है। एडीएम मनोज सिंघल ने एसडीएम, सीओ व एआरटीओ को इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए चिट्ठी लिखी है।
इसके तहत चालकाें का ड्राइविंग लाइसेंस देखा जाएगा। कागजाें के साथ वाहन की भौतिक स्थिति भी देखी जाएगी। जरूरत से ज्यादा बच्चाें को बैठाने वालों पर कार्रवाई होगी। मंगलवार से शिक्षण सत्र शुरू हुआ है। पहले दिन इस फरमान की धज्जियां उड़ती रहीं। कहीं भी चेकिंग नहीं हुई।