फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   एक सप्ताह में पूरा करा लें सुंदरीकरण

एक सप्ताह में पूरा करा लें सुंदरीकरण

Wed, 02 Jul 2014 05:31 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Wed, 02 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
कायमगंज। जिलाधिकारी ने मंगलवार शाम सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के सुंदरीकरण का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। मरीजों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए सामाजिक संस्थाओं से डीजल उपलब्ध कराने की अपील की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने पहली बार सीएचसी का निरीक्षण करते हुए उसके सुंदरीकरण कराने का निर्देश दिया था। सीएचसी के प्रवेश पर द्वार बनवाने के निर्देश पर काम शुरू हुआ, लेकिन कुछ लोगों ने ऐतराज कर दिया। बाद में डीएम ने पालिका को दोनों तरफ गेट बनवाने के निर्देश दिए। मंगलवार शाम वह कायमगंज पहुंचे और गेट निर्माण का जयाजा लिया। इस दौरान बताए अनुसार गेट न बनाए जाने पर ईओ को फटकार लगाई। एलवो में दोनों ओर गेट बनवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चिकित्साधीक्षक और एसडीएम को एक सप्ताह के अंदर सीएचसी का पुताई कार्य पूरा कराने के भी निर्देेश दिए। इस दौरान चिकित्साधीक्षक श्रीप्रकाश ने उन्हें गर्मी में पर्याप्त डीजल न मिलने के कारण मरीजों के लिए जनरेटर न चला पाने की समस्या से भी अवगत कराया। जिस पर जिलाधिकारी ने उन्हें नगर की सामाजिक संस्थाओं को अपने साथ जोड़कर उनसे बारी बारी से मरीजों की सुविधा के लिए डीजल उपलब्ध कराने का अनुरोध करने का सुझाव दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि इसके अलावा नगर के मुख्य चौराहों पर सरकारी कार्यालयों से उस स्थान की दूरी के बोर्ड लगाकर चिंहांकन कराया जाएगा। इस दौरान सीएमओ डा. राकेश कुमार, एसडीएम प्रहलाद सिंह, सीओ एके रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed