{"_id":"34-182466","slug":"Farrukhabad-182466-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने मिड रोड पार्किंग की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने मिड रोड पार्किंग की उठाई मांग
Farrukhabad
Updated Tue, 20 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सपाइयों ने शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए मिड रोड पार्किंग व्यवस्था लागू किए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि मिड रोड पार्किंग की व्यवस्था से शहरवासियों को जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिली थी।
सपाइयों ने कहा कि शहर में लागू मिड रोड पार्किंग व्यवस्था से जाम से निजात मिलना शुरू हुई थी। लेकिन प्रशासन ने कुछ लोगों के दबाव में आकर व्यवस्था समाप्त करा दी। इससे आए दिन शहर में जाम लगता है। प्रशासन ने लालसराय पानी टंकी के नीचे सब्जी विक्रेताओं को दुकान लगाने के निर्देश दिए थे । कुछ दिन तक तो निर्देशों का पालन हुआ बाद में ध्वस्त हो गया। इसके चलते लालदरवाजा, लासराय पानी टंकी सड़क किनारे सब्जी विक्रेताओं का कब्जा है। इसके चलते जाम लगता है। नो इंट्री के बावजूद बड़े वाहन शहर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं लेकिन ट्रैफिक पुलिस कोई ध्यान नहीं देती। इससे भी जाम की समस्या बनती है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि शहर को जाम की समस्या से निजात दिलवाई जाए। ज्ञापन देने वालों में सपा जिला सचिव अंबरीश गुप्ता, सचिन गुप्ता, मनोज गुप्ता, रानी गुप्ता और पंकज गुप्ता शामिल रहे।