फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   नवरात्र : तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना

नवरात्र : तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना

Thu, 03 Apr 2014 05:30 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Thu, 03 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन देवी मंदिरों में मां के जयकारे गूंजे। ढोलक की थाप पर मंदिरों में महिलाओं ने कीर्तन किया। श्रद्धालुओं ने मां के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की आराधना की।
विज्ञापन

मां चंद्रघंटा के शिख पर चंद्र और हस्त में घंटा है। आह्वान, संकल्प और नाद के रूप में आराध्य यह देवी सरस्वती का रूप है। मां चंद्रघंटा नाद के शांति का संदेश देती है। देवी की आराधना में नाद पर विशेष ध्यान दिया गया। वादन और गायन दोनों ही नाद के प्रतीक हैं। गुरगांव देवी मंदिर, मठिया देवी मंदिर, मां वैष्णों देवी मंदिर भोलेपुर और शीतला देवी मंदिर बढ़पुर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। बढ़पुर स्थित मां संतोषी देवी मंदिर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। आज भी बढ़पुर देवी, मठिया देवी मंदिर के आसपास फोर्स नहीं दिखाई दिया। गुरगांव देवी मंदिर में लगे मेले में भीड़ उमड़ी। उधर, छावनी स्थित श्री महाकाल मंदिर में मां चंद्रघंटा को मिष्ठान, मेवा, नारियल आदि का भोग लगाया गया। इस दौरान हुई आरती में भक्तों ने भाग लिया। सुरेंद्र सिंह, प्रमिला सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

1100 कलशों की निकाली जलयात्रा
मोहम्मदाबाद। गांव जैतपुर में महिलाओं ने 1100 कलशों की जलयात्रा निकाली। इस दौरान श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ के साथ श्रीराम कथा का प्रारंभ हुआ।
गांव जैतपुर स्थित आनंदेश्वर धाम मंदिर से शुरू हुई यात्रा महोई, ईसेपुर, रैसेपुर, नवादा दोयम और दुर्गुपुर से होते हुई कालीनदी पर पहुंची। यहां पर महिलाओं ने कलशों में जल भरा। इसके बाद महिलाएं वापस आनंदेश्वर धाम मंदिर आईं। इसके बाद श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में संयोजक श्री-श्री 108 स्वामी टहलदास महाराज ने मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां डालीं। इसके बाद श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। संयोजक ने बताया कि रात में वृंदावन मथुरा के कलाकार रासलीला करेंगे। कथा नवमी तक प्रतिदिन 2 से सायं 5 बजे तक चलेगी। दसवीं को भंडारा होगा। इस अवसर पर राजेश सिंह, श्रवण कुमार सिंह, ओवेंद्र सिंह, सिद्घगोपाल, आकाश सिंह, मंगल सिंह, पंचम सिंह, राहुल राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed