{"_id":"34-165374","slug":"Farrukhabad-165374-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्रुवीकरण की राजनीति से जीते थे मोदी-सलमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्रुवीकरण की राजनीति से जीते थे मोदी-सलमान
Farrukhabad
Updated Sun, 05 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि गुजरात में नरेंद्र मोदी ने विकास से नहीं बल्कि ध्रुवीकरण की राजनीति से चुनाव जीता। लोकसभा चुनाव में मोदी की हवा निकल जाएगी।
पितौरा स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए खुर्शीद ने कहा कि 84 के दंगों के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने माफी मांगी थी। उसके बाद ही हमने पंजाब में सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी ने अभी तक गुजरात दंगे के लिए माफी नहीं मांगा। कहा कि कांग्रेस ने अयोध्या प्रकरण और प्रदेश में हुए दंगों के लिए भी जनता से माफी मांगी थी। फिर मोदी माफी क्यों नहीं मांगते। बाहरी दिखावे से पहले अंदर से स्वच्छ होना पडे़गा। कहा कि मोदी को तो अभी नानावती कमीशन ने ही क्लीन चिट नहीं दी है तो फिर कोर्ट का तो सवाल ही नहीं उठता। कहा कि देश चलाने से पहले उन्हें बताना चाहिए कि क्या सही है और क्या गलत। दिल्ली में केजरीवाल के सवाल पर कहा कि अभी तो दिल्ली के कोष में पैसा है। जब तक वह चलता है वे खूब खर्च करें। उसके बाद तो उन्हेें टैक्स भी लगाने पडे़ंगे और पैसे का इंतजाम भी करना पडे़गा। कहा कि बिजली मेें 200 यूनिट पर पहले से ही सब्सिडी मिलती थी अब वे चार सौ पर देने की बात कह रहे हैं । इससे खर्च बढ़ेगा। इस दौरान अनिल मिश्रा, हारून शाह, उजैर अली खां आदि मौजूद रहे।
मुर्गी पालन प्लांट को संस्तुति
कायमगंज। प्रदेश सरकार ने एटा जनपद के खरसुलिया में तीन लाख के मुर्गी पालन प्लांट के लिए संस्तुति दी। यह जानकारी देते हुए विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने बताया कि प्रदेश सरकार ने उनके प्रस्ताव पर प्रदेश का सबसे बड़ा मुर्गी पालन केंद्र खोलने की संस्तुति दी है। पोटैटो प्लांट के लिए भी सराय अगहत से अलीगंज जाने वाले मार्ग पर जमीन देखी जा रही है।