फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सोलर लाइट लगाने के नाम पर वसूली

सोलर लाइट लगाने के नाम पर वसूली

Wed, 18 Dec 2013 05:44 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Wed, 18 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक विधायक निधि से 66 इंटर और 4 डिग्री कालेजों में लगनी हैं
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शिक्षक विधायक निधि सेे जिले के 66 इंटर कॅालेज और 4 डिग्री कॅालेजों को सोलर लाइटें लगवाई जा रही है। विधायक निधि से लगने वाले सोलर लाइट में संबंधित कॉलेज से शुल्क नहीं लिया जाना है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था लाइट लगाने के एवज में कॉलेजों से वसूली कर रही है।

विधान परिषद सदस्य जगवीर किशोर जैन ने निधि से जिले के 66 इंटर कालेज और 4 डिग्री कालेजों में एक-एक सोलर लाइट लगाए जाने को 13,89,500 रुपये जिले को जारी किया। यह बद्री विशाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण आर्य कन्या महाविद्यालय, भारतीय महाविद्यालय व डीएन कालेज फतेहगढ़ के अलावा अन्य 66 इंटर कॅालेजों में लाइट लगवाने की जिम्मेदारी लखनऊ की कार्यदायी संस्था को सौंपा गया है। कॅालेजों में सोलर लाइट लगाने में प्रयोग होने वाली सामग्री के लिए कार्यदायी संस्था स्कूल से रुपये ले रही है। जबकि संस्था को स्कूल से किसी प्रकार से धन लेने पर रोक है। जिन स्कूलों से रुपये लिए गए हैं उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायत भेजी है। प्रभारी नेडा अधिकारी आनंद दीक्षित बताया कि एक सोलर लाइट की कीमत 20900 रुपये है। कार्यदायी संस्था को टैक्स काट कर 19850 रुपये में एक सोलर लाइट दी गई है। लाइट लगाने वाली संस्था को दो साल तक मेंटीनेंस पर 600 रुपये खर्च किए जाने का धन मिला है। इसको लगाने में किसी कॉलेज से कोई धन नहीं लिया जाएगा। अगर धन लिया जा रहा है वह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed