फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   चंद्रपाल सिंह यादव को फिर सपा की कमान

चंद्रपाल सिंह यादव को फिर सपा की कमान

Sun, 27 Oct 2013 05:40 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sun, 27 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सपा प्रदेश नेतृत्व ने जिले की कमान एक बार फिर चंद्रपाल सिंह यादव को सौंप दी। शनिवार सुबह उन्हें प्रदेश कार्यालय से जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने का संदेशा मिला। इससे समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेस में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को विजयी बनाना उनका लक्ष्य है। गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं को जगाएंगे। विधानसभा चुनाव से पहले हर गांव में पार्टी की कमेटी गठित गई थी। उसके दम पर ही तीन विधानसभा सीटें जीती गई थीं। अब लोकसभा सीट पर सपा का झंडा फहराना उनका लक्ष्य है। पार्टी कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं। गुटबाजी के सवाल पर कहा कि सबको साथ लेकर चलेंगे। कार्यकर्ताओं के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पार्टी के अंदर चल रही उठापटक को देखते हुए करीब दो माह पहले प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिला कार्यकारिणी भंग कर दी थी। तभी से नए जिलाध्यक्ष को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। जिलाध्यक्ष की दौड़ में कई पूर्व जिलाध्यक्षों के साथ ही कुछ अन्य लोग भी शामिल थे। दो माह के मंथन के बाद प्रदेश कार्यालय से शनिवार सुबह प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से चंद्रपाल सिंह यादव को जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने की सूचना के साथ 10 दिन में कार्यकारिणी गठित करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद चंद्रपाल श्रम संविदा बोर्ड चेयरमैन सतीश दीक्षित के साथ आवास विकास स्थित लोहिया प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। उन्होंने शपथ ली कि पार्टी को फिर से ग्राम पंचायत स्तर तक सक्रिय करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला से लाद दिया। उनके साथ पुष्पेंद्र यादव, रजत क्रांतिकारी, देव सिंह, शिवम यादव, मुकेश यादव, रंजीत चक, पंकज गुप्ता, सचिन गुप्ता, रामू गुप्ता आदि थे। मोहम्मदाबाद और नवाबगंज में भी उनका स्वागत किया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed