{"_id":"34-156701","slug":"Farrukhabad-156701-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रपाल सिंह यादव को फिर सपा की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रपाल सिंह यादव को फिर सपा की कमान
Farrukhabad
Updated Sun, 27 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। सपा प्रदेश नेतृत्व ने जिले की कमान एक बार फिर चंद्रपाल सिंह यादव को सौंप दी। शनिवार सुबह उन्हें प्रदेश कार्यालय से जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने का संदेशा मिला। इससे समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
प्रेस कांफ्रेस में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को विजयी बनाना उनका लक्ष्य है। गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं को जगाएंगे। विधानसभा चुनाव से पहले हर गांव में पार्टी की कमेटी गठित गई थी। उसके दम पर ही तीन विधानसभा सीटें जीती गई थीं। अब लोकसभा सीट पर सपा का झंडा फहराना उनका लक्ष्य है। पार्टी कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं। गुटबाजी के सवाल पर कहा कि सबको साथ लेकर चलेंगे। कार्यकर्ताओं के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पार्टी के अंदर चल रही उठापटक को देखते हुए करीब दो माह पहले प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिला कार्यकारिणी भंग कर दी थी। तभी से नए जिलाध्यक्ष को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। जिलाध्यक्ष की दौड़ में कई पूर्व जिलाध्यक्षों के साथ ही कुछ अन्य लोग भी शामिल थे। दो माह के मंथन के बाद प्रदेश कार्यालय से शनिवार सुबह प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से चंद्रपाल सिंह यादव को जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने की सूचना के साथ 10 दिन में कार्यकारिणी गठित करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद चंद्रपाल श्रम संविदा बोर्ड चेयरमैन सतीश दीक्षित के साथ आवास विकास स्थित लोहिया प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। उन्होंने शपथ ली कि पार्टी को फिर से ग्राम पंचायत स्तर तक सक्रिय करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला से लाद दिया। उनके साथ पुष्पेंद्र यादव, रजत क्रांतिकारी, देव सिंह, शिवम यादव, मुकेश यादव, रंजीत चक, पंकज गुप्ता, सचिन गुप्ता, रामू गुप्ता आदि थे। मोहम्मदाबाद और नवाबगंज में भी उनका स्वागत किया गया।