फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   डीआईजी के पाठ के बाद फ्लैगमार्च

डीआईजी के पाठ के बाद फ्लैगमार्च

Sat, 12 Oct 2013 05:39 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sat, 12 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। त्यौहारों के सीजन में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसको लेकर बीते दिन डीआईजी अफसरों को दिशा निर्देश दे गए थे। इसी के चलते शुक्रवार को पुलिस ने शहर के मुख्यमार्गों पर फ्लैगमार्च किया।
विज्ञापन

दुर्गापूजा, दशहरा और बकरीद त्यौहारों के कारण जिले में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए बीते दिन डीआईजी आरके चतुर्वेदी ने अफसरों के पेंच कसे थे। डीआईजी ने सभी सीओ, एसओ को अपने अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने के निर्देश दिए थे। इसको लेकर शुक्रवार की शाम अपर पुलिस अधीक्षक राम भवन चौरसिया, सिटी मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ और सीओ सिटी वाईपी सिंह के साथ ही फतेहगढ़ कोतवाल जितेंद्र सिंह परिहार, शहर कोतवाल आरपी यादव, मऊदरवाजा एसओ श्रीकांत यादव, राजेपुर एसओ मोहम्मद मुस्लिम, नवाबगंज एसओ प्रदीप यादव, महिला एसओ सुभद्रा वर्मा, अमृतपुर एसओ अशोक कुमार सिंह और फायरब्रिगेड, वज्रवाहन, शक्ति मोबाइल, चीता मोबाइल के साथ ही सिटी के सभी चौकी प्रभारी और सिपाही के साथ ही पीएसी के जवान जिला जेल चौराहे पर एकत्रित हुए। इसके बाद पुलिस की गाड़ियां हूटर बजाती हुई शहर के मुख्यमार्गों से निकली। यह गाड़ियां मिलिट्री चौराहा, कचहरी रोड, फतेहगढ़ कोतवाली रोड, अंबेडकर मूर्ति, भोलेपुर, आवास विकास कालोनी तिराहा, बढ़पुर, लालगेट, आईटीआई होती हुई रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां से काफिला चौक बाजार पर पहुंचा। इसके बाद किराना बाजार, पक्कापुल, टाउनहाल, बीबीगंज होते हुए गुरुगांव मंदिर से बाईपास होकर दोबारा स्टेशन पर जा पहुंची। यहां से काफिला बजरिया, पक्कापुल, नाला मछरट्टा, लिंजीगंज, कादरीगेट होकर घटियाघाट पर जा पहुंची। यहां से अफसर वापस लौट गए। शहर के मुख्यमार्गों से हूटर बजाती हुई गाड़िया और बाइकों को देख कर लोग एक किनारे हो गए। फ्लैगमार्च की चर्चा शहर के लोगों में बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed