फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   कंपिल में मिला शव कानपुर देहात की महिला का तो नहीं

कंपिल में मिला शव कानपुर देहात की महिला का तो नहीं

Sat, 21 Sep 2013 05:38 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sat, 21 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
कायमगंज। कंपिल के खजुन्नानगला में मिली महिला की लाश कहीं शुक्रवार से कानपुर से लापता युवती की तो नहीं है, जिसकी तलाश में उसका पति दो दिन तक थाने में बैठा रहा था और पुलिस से उसके कायमगंज के किसी मकान में कैद होने की जानकारी देकर तलाशने की गुहार करता रहा था।
विज्ञापन

बतादें कि सोमवार को कोतवाली में पेड़ के नीचे बैठे कानपुर रूरा थाना क्षेत्र से आए एक होटल चलाने वाले जगन्नाथ प्रसाद कुशवाह ने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी रीना अपनी चार साल की बेटी चांदनी के साथ शुक्र वार से लापता है। उसने उसकी गुमशुदगी भी रूरा थाने में शनिवार को दर्ज करा दी थी। उसने बताया था कि रविवार को पत्नी से बात होने पर उसने बताया था कि वह कायमगंज के एक कमरे में कैद है। अगले दिन सोमवार को भी उसने उसे यही बताया था। इसी पर वह कोतवाली आया था, लेकिन पुलिस ने उसकी ओर कोई गौर नहीं किया था। इस समाचार को अमर उजाला ने मंगलवार को प्रकाशित किया था। गुरुवार को कंपिल थानाक्षेत्र के खजुन्ना नगला गांव के पास मिली महिला की लाश की भी इलाके के लोग शिनाख्त नहीं कर पाए हैं। उसके शव को देख कर लगता है कि उसकी हत्या रविवार या सोमवार को कर शव को दबाया गया है। कहीं यह शव उसी महिला का तो नहीं। इस संबंध में पूछे जाने पर एसओ मुस्लिम खां ने बताया कि उनसे उस युवक की मुलाकात नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि यदि वह कोई प्रार्थनापत्र और अपना मोबाइल नंबर देकर गया होगा तो वे उसको सूचना देकर शिनाख्त करवाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed