फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   पोलिया अभियान का बहिष्कार

पोलिया अभियान का बहिष्कार

Sat, 21 Sep 2013 05:38 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sat, 21 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। गांव में विकास कार्य न होने से खफा गांव नवादा सिरौली व नगला भवानी सिंह के लोगों ने पोलियो अभियान का बहिष्कार कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी के कहने पर भी उन्होंने बच्चों को खुराक नहीं पिलाई। बाद में टीम बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

गुरुवार को स्वास्थ्य टीम सुपरवाइजर सतीश दीक्षित, आशा भगवानश्री और एएनएम कृष्णा देवी गांव नवादा पहुंची। यहां ग्रामीणों ने बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने से मना कर दिया। टीम ने इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत यादव को दी। इस पर वह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। भैयालाल, ब्रजेश कुमार, श्यामबिहारी, वीरभान, धर्मेश, दुर्गेश, रामपाल और रामसेवक आदि ग्रामीणों ने कहा कि गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं कराए गए हैं। सड़क, खड़ंजा और व संपर्क जर्जर अवस्था में हैं। कई मार्ग कच्चे पड़े हैं। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए टीम बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

इधर, गांव भवानी सिंह पहुंची स्वास्थ्य टीम से ग्रामीणों ने पोलियो खुराक नहीं पिलवाई। अमर सिंह, मदनपाल सिंह, राजेश शर्मा और दीपू शर्मा आदि ग्रामीणों ने कहा कि गांव की गलियां गंदगी से पटी पड़ी हैं। संपर्क मार्ग और सड़कें भी जर्जर हालत में हैं। कई बार प्रधान से भी विकास कार्य करवाने के लिए कह चुके हैं। बिजली के तार भी जर्जर अवस्था में लटक रहे हैं। विकास कार्यों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पोलियो ड्राप न पिलवाए जाने की सूचना पर प्रधान पति रामजीत शाक्य, सचिव अजीत पाठक और पूर्व प्रधान भगवान सिंह पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया पर वह नहीं माने। इस पर स्वास्थ्य टीम में शामिल सुपरवाइजर शैलेंद्र, एएनएम सुषमा और आशा अनीता देवी वापस लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम के समझाने पर पिलाई दवा
राजेपुर। ब्लाक क्षेत्र के गांव चैनगंज में पोलियो का ग्रामीणों ने बहिष्कार कर दिया। एसडीएम के समझाने-बुझाने पर ग्रामीणों ने बच्चों को दवा पिलवाई।
ब्लाक क्षेत्र के गांव चैनगंज में पोलियो टीम में शामिल स्वयंसेवक शिवकुमार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुशील कुमार बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने गए तो उन्हें ड्राप नहीं पिलाने दिया गया। एसडीएम अरुण कुमार और प्रभारी चिकित्साधिकारी राजेपुर डॉ. अनुराग वर्मा गांव पहुंचे। नत्थूलाल, श्यामलाल, श्रीराम, रामसेवक, ओमप्रकाश, सुखराम, संतराम, टिंकू, विशुनदयाल, प्रदीप कुमार, रामसिंह और श्याम कुमार आदि ने कहा कि वर्षों से गांव में बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है। दो साल से सफाई कर्मी भी नहीं आ रहा है, जिससे जगह-जगह गंदगी फैली है। सड़कें भी जर्जर अवस्था में हैं। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सफाई कर्मी की तैनाती की जाएगी। बिजली व्यवस्था भी ठीक करवाई जाएगी। एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने बच्चों को दवा पिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed