फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन

देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन

Fri, 13 Sep 2013 05:37 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Fri, 13 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गणेश महोत्सव के चौथे दिन भी धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। भक्तों ने पूजन-अर्चन कर भगवान गणेश को मनाया। पांडवेश्वरनाथ मंदिर में प्रहलाद लीला देख भक्त भाव-विभोर हो गए। मां काली की झांकी को भी खूब सराहा। उधर, कांच वाले मंदिर में साईंबाबा की भव्य झांकी सजाई गई।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित पांडवेश्वरनाथ मंदिर में श्री पांडवेश्वरनाथ सेवा समिति की ओर से चल रहे चतुर्थ गणेश महोत्सव एवं द्वितीय नवाह पारायण महायज्ञ के चौथे दिन सुबह भगवान गणेश के पूजन के बाद चतुर्थ नवाह पारायण महायज्ञ प्रारंभ किया गया। आचार्य ओंकारनाथ शास्त्री, प्रमोद और रामेंद्रनाथ मिश्रा ने महायज्ञ संपन्न कराया। मुख्य यजमान राजीव शुक्ला, अश्वनी जैन, सेठबहादुर मिश्रा और मनोज टंडन ने यज्ञ में आहुतियां दीं। शाम को प्रहलाद लीला का मंचन किया गया। नितिन वर्मा ने हिरण्यकश्यप, अमित ने नरसिंह भगवान और शोभित, शिवम शर्मा, शिवम रस्तोगी और प्रांजल ने सैनिक के पात्र निभाए। प्रहलाद लीला पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। इसके बाद मां काली जी की भव्य झांकी प्रस्तुत की गई। अर्जुन कुमार मां काली का स्वरूप बने। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर सोनू मिश्रा, गोपाल मिश्रा, मुन्नालाल चौरसिया, दिलीप अग्रवाल, विवेक शुक्ला, सुमित श्रीवास्तव, शालू अग्रवाल, कैलाश गुप्ता, मुकेश शुक्ला, मनीष मिश्रा, सुमित श्रीवास्तव, गौरव, सोनू मिश्रा, रंजीत बाथम, उज्ज्वल, विजय, शिवम शर्मा और आदित्य बाथम आदि ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन

खतराना जगन्नीगुरू अखाड़ा में स्थापित भगवान गजानन की प्रतिमा के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया। सुबह हवन-पूजन से शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात भजन-कीर्तन के साथ समाप्त हुआ। इसके बाद प्रसाद बांटा गया। सभासद ऋषि तिवारी, जग्गू, जग्गन जैतली, अंशुल त्रिपाठी, अलंकार शुक्ला, सोनू दुबे आदि ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाला मछरट्टा स्थित कांच वाला मंदिर में श्री मंगला गौरी सेवा समिति के पदाधिकारियों ने गणेश पूजन किया। इसके बाद प्रसाद बांटा। शाम को भव्य तरीके से साईंबाबा की झांकी सजाई गई। झांकी देखने के लिए मंदिर परिसर में भीड़ उमड़ी। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर संरक्षक अनिल कसेरे, अध्यक्ष अनूप चौरसिया, उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सचिव ब्रजेंद्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष विमलेश मिश्रा, रामनिवास गुप्ता, अनूप गुप्ता, आयुष पुरवार, रजन गुप्ता, गुड्डन कुशवाह, रामजी मिश्रा, सौरभ भारद्वाज, मीडिया प्रभारी विकास गुप्ता, दिवारी गुप्ता, नीरज त्रिवेदी, राहुल मिश्रा, अखिलेश सक्सेना, अमित चौरसिया, अमित श्रीवास्तव, रोहन वाजपेयी, राहुल, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
कटरा डौरूनाथ में सराफा कारीगरों ने हवन-पूजन किया। इसके बाद भगवान गणेश की आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया। दर्शन करने के लिए पूरे दिन भक्त आते रहे। शाम को भी आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर नीरज रस्तोगी, निमिष टंडन, संजय मराठा, आनंद मराठा, चंद्रकांत, मुकुंद, विजय कुमार आदि मौजूद रहे। छावनी स्थित महाकाल मंदिर में भक्तों ने भगवान गणेश का पूजन-अर्चन किया। सुबह आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर देवीराम सक्सेना, कृष्ण बहादुर अस्थाना, धीरज सिंह, राजू, लल्ला, मुन्नी, सरोज, ऊषा गुप्ता, रमेश सिंह कुशवाह आदि मौजूद रहे।
मोहल्ला नुनहाई स्थित भारत भारती भवन में गणेश महोत्सव के उपलक्ष में कीर्तन का आयोजन किया गया। महिलाओं ने भक्ति से ओतप्रोत गीत गाए। इस अवसर पर शकुंतला गुप्ता, बिट्टन दीक्षित, अलका पांडेय, मनोरमा तिवारी, सावित्री देवी, मीना देवी, मनोरमा दीक्षित, जगदंबा पांडेय, ममता दुबे, सुधा, पूनम मिश्रा, अनुपम मिश्रा, भप्पू सोनू, नरेश शंकर अवस्थी, आशीष मिश्रा, संजय मिश्रा, अजय, अशोक मिश्रा, राजीव अग्रवाल, पंकज मिश्रा, सुनील वाजपेयी, भानू वर्मा, प्रशांत दीक्षित, मनोज अवस्थी, दयाशंकर चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।


‘ओ गणेश की मम्मी’ पर झूम उठे श्रद्धालु
फर्रुखाबाद। पांडवेश्वरनाथ मंदिर में बुधवार रात देवी जागरण के बाद भगवान शंकर और मां पार्वती के स्वरूपों ने नृत्य की प्रस्तुति कर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कन्हैया जागरण पार्टी फतेहगढ़ के कलाकार मोेंटी तिलकधारी भगवान शंकर और प्रियंका मां पार्वती का स्वरूप बनीं। दोनों ने ‘ओ गणेश की मम्मी’ और ‘शिव मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा, शिव से बड़ा न कोई दूजा’ गीत पर मनोहारी नृत्य कर पंडाल में मौजूद लोगों को झुमा दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने स्वरूपों को खूब भेटें चढ़ाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed