फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सरेशाम घर में घुसे युवकों को पकड़ा

सरेशाम घर में घुसे युवकों को पकड़ा

Mon, 02 Sep 2013 05:35 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Mon, 02 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
शमसाबाद। सरेशाम घर में घुसे तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इस दौरान एक फरार हो गया। पुलिस ने गृहस्वामी और उसके बेटे को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अलेपुर निवासी गिरीशचंद्र के घर में शनिवार की शाम करीब 6.30 बजे तीन युवक घुस आए। इस दौरान गिरीश ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर युवक भाग खड़े हुए। इन्हें ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इस दौरान एक युवक फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को थाने ले गई। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम रघुवीर पुत्र छोटेलाल तथा ज्ञानदीन पुत्र रामस्वरूप निवासी सिंधौली कोतवाली कायमगंज बताए। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह लोग मिस्त्री देखने गए थे। ग्रामीणों ने हमें बदमाश समझकर पकड़ लिया। आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने उनसे रुपये और मोबाइल भी छीन लिया। रघुवीर ने बताया कि वह सिंधौली गांव में चौकीदार है। इस पर एसओ ने गृहस्वामी गिरीशचंद्र और उसके पुत्र फिरोज कुमार को हिरासत में ले लिया। एसओ दिलेश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसओ ने बताया कि रघुवीर सिंधौली गांव में चौकीदार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed