{"_id":"34-148766","slug":"Farrukhabad-148766-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासूर बनी मिड रोड पार्किंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नासूर बनी मिड रोड पार्किंग
Farrukhabad
Updated Mon, 02 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मिड रोड पार्किंग के चलते धीमी रफ्तार और जाम के दर्द से राहत की उम्मीद नहीं लग रही है। प्रशासन समस्या को लेकर संजीदा तो है लेकिन जमीन पर अभी तक कुछ भी नहीं हो पाया है।
शहर की मिड रोड पार्किंग नासूर बन गई है। बेतरतीब वाहनाें की पार्किंग के चलते दोनों ओर से निकलना मुश्किल हो गया है। सड़क पर बड़े वाहन के आ जाने से जाम लग जाता है। घुमना, नेहरू रोड, चौक, रेलवे रोड स्टेट बैंक के पास सबसे ज्यादा दिक्कतें हैं। यहां दिन में कई बार जाम लगता है। इस पार्किंग में कार खड़ी हो गई तो समस्या और गंभीर हो जाती है। यही हाल फतेहगढ़ का हैै। फतेहगढ़ तिराहा से कोतवाली तक निकलना मुश्किल बना रहता है।
सिटी मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ सिंह ने समस्या काटने के लिए ले आउट तैयार करवाया था। इसके तहत दोपहिया वाहनों को मिड रोड पर खड़ा करने के लिए सड़क पर पट्टी डाली जानी थी। इसके लिए जगह भी चिन्हित कर ली गई थी। पालिका से पेंटिंग के लिए पैसा भी मांगा गया था। दो माह के बाद भी योजना परवान नहीं चढ़ पाई है। हाल ही में डीएम पवन कुमार ने बड़े वाहनों की पार्किंग के लिए लालासराय पानी की टंकी के पास पड़ी खाली जगह का जायजा लिया था।
विज्ञापन
पालिका को भेेजे कई रिमांइडर- प्रभुनाथ
सिटी मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ ने बताया कि पेंटिंग के लिए पालिका से बजट मांगा गया था। कई बार रिमाइंडर भी भेजे गए। अभी तक बजट मुहैया नहीं हुआ है। बजट मिलने के बाद पेंटिंग करवा दी जाएगी।
रिलीज करवाया जाएगा बजट-एडीएम
शहर पालिका का चार्ज एडीएम आलोक सिंह के पास है। उनका कहना है कि पुराना मामला पता नहीं है। चार्ज लेने के बाद मामला संज्ञान में है। बजट मुहैया कराया जाएगा।