{"_id":"34-128603","slug":"Farrukhabad-128603-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में आग लगाकर पत्नी को गांव के बाहर फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में आग लगाकर पत्नी को गांव के बाहर फूंका
Farrukhabad
Updated Tue, 16 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। जालिम पति ने सुनियोजित तरीके से पहले अपना घर फूंका, पत्नी को गांव के बाहर ले जाकर जिंदा जलाया, फिर मां, नेत्रहीन पिता और मासूम बेटे के साथ फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से मृतका का अधजला सिर और एक पैर बरामद किया है। दंपति में लंबे समय से अनबन थी। पिछले दिनो मायके वालों से मारपीट के बाद मामला गंभीर हो गया था। गांव में डेरा डाले पुलिस आरोपी को तलाश रही है।
बीती रात यह दर्दनाक वारदात क्षेत्र के गांव कान्हेपुर में हुई। हरिशंकर दीक्षित के इकलौते बेटे राजेश की शादी 14 साल पहले जैथरा (एटा) निवासी ओमप्रकाश की बेटी प्रभा (35) से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद बेटा पैदा हुआ। इसके बाद दंपति में अनबन रहने लगी। पखवारे भर पहले दोनो में मारपीट हुई थी। प्रभा के मायके वाले यहां हस्तक्षेप करने पहुंचे तो राजेश ने उनसे भी मारपीट की। रविवार शाम दंपति में फिर विवाद हुआ। उस समय तो पड़ोसियों ने समझा-बुझाकर शांत कर दिया।
रात में करीब एक बजे राजेश के पक्के मकान से सामने उपला और भूसा भरे कच्चे मकान से लपटें उठीं। ग्रामीणों ने कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया। तभी लोगो की नजर राजेश के पक्के मकान पर पड़ी। ताला लटकते देख संदेह बढ़ गया। राजेश अपने नेत्रहीन पिता, मां और बेटे के साथ लापता था। इसी दौरान गांव के बाहर विद्यालय के निकट लपटें देख ग्रामीण उधर दौड़ पड़े। राजेश ने ग्रामीणों का ध्यान भटकाने के लिए पहले अपने घर में आग लगाई, फिर प्रभा को गांव से बाहर ले जाकर फूंक दिया था।
विज्ञापन
सूचना पर तुरंत पहुंची थाना पुलिस ने धधकती आग से प्रभा का अधजला सिर और एक पैर बरामद किया। मौके पर पैरों के निशान मिले। चौकीदार रामप्रसाद ने कोतवाली में तहरीर दी है कि राजेश ने अपनी पत्नी को जिंदा फूंक दिया। कोतवाली प्रभारी रामसूरत सोनकर और मदनपुर चौकी प्रभारी प्रेमपाल सिंह का कहना है कि विवाहिता को जलाकर मारा गया है। आरोपी की तलाश में आसपास के गांवों में दबिश दी जा रही है। मौके पर पुलिस तैनात है।