फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   भाजपाइयों ने शिंदे का पुतला फूंका

भाजपाइयों ने शिंदे का पुतला फूंका

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान की भर्त्सना करते हुए गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने लाल दरवाजा चौराहा पर गृहमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12.30 बजे भाजपा पदाधिकारी लालदरवाजा स्थित फव्वारे के पास एकत्र हुए। भाजपाइयों ने कहा कि कांग्रेस में गलत बयानबाजी करने वाले नेताओें की जमात है। गृहमंत्री भाजपा और आरएसएस पर हिंदू आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाकर आखिर क्या सिद्घ करना चाहते हैं। हिंदुओं को आतंकवादी कहने वाले खुद अपने गिरेबां में झांककर देखें। कांग्रेस पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी को गृहमंत्री से इस्तीफा लिखवा लेना चाहिए। इसके बाद भाजपाइयों ने गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला फूंका और कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, सुशील कुमार शिंदे मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन में भाष्कर दत्त द्विवेदी, मुकेश राजपूत, चित्रा अग्निहोत्री, डा. भूदेव राजपूत, मानसिंह पाल, सुशील शाक्य, डीएस राठौर, हिमांशु गुप्ता, प्रभात अवस्थी, सुरेंद्र कटियार आदि मौजूद रहे।

कायमगंज। राष्ट्रीय नेतृत्व के देश व्यापी प्रदर्शन के आह्वान पर नगर के भाजपाइयों ने केंद्रीय गृहमंत्री का पुतला फूंक कर विरोध जताया।
नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह द्वारा देशव्यापी प्रदर्शन की घोषणा पर भाजपाइयों ने नगर के गल्ला मंडी चौराहे पर केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला फूंककर विरोध जताया। मान सिंह पाल, अमर सिंह खटिक, आदेश अग्निहोत्री, रश्मि दुबे, सुनील चक, सुरेंद्र कठेरिया, सुनील मिश्रा, दिलीप सैनी, अवधेश दिवाकर, रोहन कुमार, ब्रजेश दुबे ने कहा कि राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भाजपा 2014 के चुनाव में जीत हासिल कर केंद्र में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed