{"_id":"34-116889","slug":"Farrukhabad-116889-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता कैंप में नहीं उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता कैंप में नहीं उमड़ी भीड़
Farrukhabad
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/मोहम्मदाबाद। बद्री विशाल डिग्री कालेज में गुरुवार को लगे राष्ट्रीय मतदाता दिवस कैंप में भीड़ नहीं उमड़ी। कई काउंटर खाली नजर आए। इस दौरान करीब दो सौ लोग ही मतदाता पहचान पत्र लेने आए। उधर, मोहम्मदाबाद में लगे मतदाता कैंप में मात्र सात-आठ लोग ही आए।
गुरुवार की सुबह 10 बजे सीडीओ ईश्वरी प्रसाद पांडेय ने बद्री विशाल डिग्री कालेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कैंप का शुभारंभ किया। उन्होंने मतदाताओं को शपथ भी दिलवाई। कैंप के दौरान हुई संगोष्ठी में सीडीओ ने कहा कि जिन लोगों के पहचान पत्र नहीं बने हैं। वे लोग कैंप में जाकर अपना मतदाता पहचान पत्र बनवा लें। उन्होंने कहा कि चुनाव में मतदान करने के लिए पहचान पत्र की जरूरत पड़ती है। कैंप में 17 काउंटर लगाए गए थे, लेकिन काउंटरों पर इक्का-दुक्का लोग ही मतदाता पहचान पत्र लेने आए। बीएलओ भी काउंटर पर बैठे सुस्ताते नजर आए। इस अवसर पर एडीएम कमलेश कुमार, सीएमओे डा. राकेश कुमार, एसडीएम सदर बीडी वर्मा, बीएसए भगवत प्रसाद पटेल, तहसीलदार सदर आरपी चौधरी, प्राचार्य एनपी सिंह और लेखपाल प्रवेश कुमार और धीरेंद्र कुमार के अलावा बीएलओ भी मौजूद रहे। तहसीलदार ने बताया कि करीब 200 लोग मतदाता पहचान पत्र लेने के लिए आए।
उधर, भारतीय विद्यालय इंटर कालेज मोहम्मदाबाद में लगाए गए मतदाता कैंप में मात्र सात-आठ लोग ही पहुंचे। दोपहर ढाई बजे कैंप समाप्त कर दिया गया। इस अवसर पर कानूनगो राकेश कुमार, चंद्रकांत श्रीवास्तव, लेखपाल श्याम सिंह, अशोक त्रिपाठी, प्रमोद कुशवाह आदि मौजूद रहे।