फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   महिला को बेचने का मामलाः पुलिस बला टालने में जुटी

महिला को बेचने का मामलाः पुलिस बला टालने में जुटी

Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। देवरिया की महिला को बेचने के मामले में पुलिस अपनी बला टालने में जुटी है। पहले दिन पुलिस के आला अफसरों तक ने तेजी दिखाई और विवाहिता को लखनऊ से बहला-फुसला कर लाने वाले को तलाशने का दावा किया, लेकिन अब पुलिस पैंतरेबाजी दिखा रही है। पुलिस विवाहिता को बेचने के आरोपी को तलाशने के बजाय उसे उसके मूल निवास पर पहुंचाने की तैयारी में है। इसके लिए विवाहिता के ससुर को बुलाया गया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते दिन मोहम्मदाबाद के गणपतपुर निवासी संतोष कुमार के घर एक सप्ताह पहले आई महिला अपने चार वर्षीय बेटे के साथ भाग कर ग्रामीणों के पास जा पहुंची थी। वह ग्राम प्रधान के साथ मोहम्मदाबाद कोतवाली पहुंची और खुद के बेेचे जाने की बात बताई। संतोष कुमार के भाई ने भी बताया कि उसने कमालगंज के दयाराम उर्फ लाला से 30 हजार में महिला को खरीदा था। खरीद-फरोख्त का मामला सामने आने के बाद महिला को बेेटे सहित महिला थाने भेज दिया गया था। मोहम्मदाबाद कोतवाल के साथ ही महिला थानाध्यक्ष सुभद्रा वर्मा ने भी लखनऊ से बहला-फुसला कर महिला को लाने वाले को ढूंढने की बात कही थी। इसके बाद भी गुरुवार शाम तक पुलिस को बेचने वाले व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इतना ही नहीं पुलिस ने मौके पर जाने की जरूरत भी नहीं समझी।
विज्ञापन

गुरुवार को मोहम्मदाबाद कोतवाल महिला थाने पहुंचे और महिला से बात करने के बाद उसके देवरिया निवासी ससुर से उसकी बात कराई। कोतवाल रामसूरत सोनकर ने बताया कि महिला के ससुर से उसे ले जाने की बात कही गई है। उनका कहना कि इससे पहले भी महिला दो बार घर से भाग चुकी है। वह अक्सर ऐसा करती है। आला अधिकारी भी एक बार फिर मामले को दिखवाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेचने वाले को क्यों बचा रही पुलिस
विवाहिता के बेचे जाने के मामले को पुलिस ऐनकेन प्रकारेण निपटाने की तैयारी में है। सवाल यह है कि उसे बेचने वाले शख्स को ढूंढा क्यों नहीं जा रहा। आरोपी का भाई भी स्वीकार कर चुका है कि उसने भाई से शादी के एवज में 30 हजार रुपए दिए थे। इसके बावजूद पुलिस आरोपी लाला उर्फ ललई के बारे में जानकारी नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed