फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   गेस्टहाउस से चार लाख के जेवर चोरी

गेस्टहाउस से चार लाख के जेवर चोरी

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शुक्रवार की भोर बढ़पुर के एक गेस्ट हाउस में चोरों ने चढ़ावा के लिए लाए गए करीब चार लाख के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी तब हुई जब वर पक्ष चढ़ावा कार्यक्रम के लिए जेवर लेने पहुंचा। जेवर नदारद देख अफरातफरी मच गई। बारातियों-जनातियों ने शक होने पर एक युवक को पकड़कर पीटा तो उसने चोरी कबूल कर ली। उसे जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। चोर का साथी जेवर लेकर फरार है। वधू पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला गढ़ी खां जमा खां निवासी अश्विनी की बहन हिना की शादी शहर के मोहल्ला कादरीगेट अंबेडकर नगर निवासी महेंद्र कुमार के साथ तय हुई। शुक्रवार को मोहल्ला बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में बारात आई। ऊपरी मंजिल पर लड़की पक्ष के ठहरने का इंतजाम था। नीचे के फ्लोर पर वर पक्ष ठहरा था। चढ़ावे के लिए आए जेवरात एक कमरे में रखे थे। सुबह जब चढ़ावा कार्यक्रम होने की बारी आई तो वर पक्ष की अटैची ही गायब थी। यह देख दोनों पक्ष सन्न रह गए। अटैची की तलाश की गई तो वह दूसरे कमरे में टूटी हुई मिली। इसे लेकर चकचक मची ही थी कि बारातियों की नजर एक अपरिचित युवक पर पड़ी। उन्होंने उसे पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जाने लगी। उसके चुप रहने पर पिटाई की गई। बारातियों की सूचना पर चौकी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवक ने अपना नाम विशाल निवासी शास्त्री नगर थाना कमालगंज बताया। उसने चोरी कबूल कर ली। उसके मुताबिक वह अपने साथी सुरेश निवासी तलैया फजल इमाम के साथ बारात में आया था। जेवरात सुरेश ले गया है। बारातियों ने बताया कि जेवरातों की कीमत करीब 4 लाख की होगी। अश्वनी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


सावधान रहिए बिन बुलाए मेहमानों से
सहालग शुरू होते ही चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। बारातियों के वेश में चोर भी शामिल हो रहे हैं। यह मौका लगते ही हाथ साफ कर देते हैं। घटना से साफ जाहिर है कि वर और वधू पक्ष के लोग अपरिचित लोगों पर निगाह रखें नहीं तो चोर विघभन पैदा कर सकते हैं। इससे पहले भी कई बारातों में चोरी की घटनाएं हो चुकी है। इन वारदातों में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो हुईं। सबसे ज्यादा चोरियां ठंडी सड़क स्थित गेस्ट हाउस में हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed