{"_id":"34-107355","slug":"Farrukhabad-107355-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरी कचहरी दंपति से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरी कचहरी दंपति से मारपीट
Farrukhabad
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद के बाद साथी की जमानत कराने कचहरी आए दंपति को दूसरे पक्ष ने पीट दिया। युवती जान बचा कर भाग निकली। पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की हैं।
दूल्हाराय धर्मशाला की जमीन पर कब्जे को लेकर गुरुवार की शाम दो पक्षों में विवाद हो गया था। ईंट पत्थर चलने के बाद पुलिस दो लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। शुक्रवार को धर्मपाल की जमानत कराने पुत्तूलाल, इनकी पत्नी साधना अपनी भतीजी सीमा के साथ कचहरी आई थी। एक अधिवक्ता के चेंबर में बैठकर जमानत के कागज तैयार करा रहे थे। उसी दौरान दूसरे पक्ष लाल सिंह यादव के साथी और एक अधिवक्ता वहां पर आठ दस लोगों को साथ लेकर आए। इन लोगों ने पुत्तूलाल और उसकी पत्नी पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने दंपत्ति की भतीजी सीमा पर हमला कर दिया। वह जान बचाकर वहां से भाग निकली। हमलावरों की मारपीट से पुत्तूलाल और साधना के चोटें काफी चोटे आई। वकीलों के हस्तक्षेप के बाद विवाद शांत हुआ। शाम को कचहरी बंद होने के दौरान दोनों पक्ष सड़क पर आमने- सामने आ गए। वकीलों के आने के बाद मामला बिगड़ने से बच गया। फतेहगढ़ कोतवाल ने दंपति और उनके साथियों को पुलिस सुरक्षा में घर तक भिजवाया।
गाड़ी में बैठते समय दिया ज्ञापन
फर्रुखाबाद। कचहरी में मारपीट से घायल हुए दंपत्ति अपने साथियों के साथ जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देने पहंचे। अर्दली से डीएम ने मिलने से मना कर दिया। उसी दौरान एक सपा नेता आए। जिनको डीएम ने कार्यालय में बुला लिया। डीएम का संदेश अर्दली ने पीड़ितों के पास पहुंचाया। वापस आकर उसने कहा कि एडीएम, एसडीएम को प्रार्थनापत्र दो। पीड़ित गाड़ी के पास डीएम का इंतजार करते रहे। करीब एक घंटे बाद डीएम बंगले पर जाने को निकले तब कही जाकर पुत्तूलाल ने अधिवक्ता समेत सात लोगों के खिलाफ जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र दिया।