फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   आग ने निगल लिए एक बेटी के अरमान

आग ने निगल लिए एक बेटी के अरमान

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कांशीराम कालोनी बधौआ में शार्ट सर्किट से लगी आग में एक बेटी के अरमान राख हो गए। आग से उसके घर का सारा सामान तो राख हुआ ही एक-एक कर जोड़ा गया दहेज का सामान और नगदी भी स्वाहा हो गई। काफी प्रयास के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के बधौआ लोको रोड स्थित कांशीराम कालोनी निवासी ब्रजलाल एक कपड़े की दुकान में काम करते हैं। गुरुवार को वह परिवार के साथ मोहम्मदाबाद के गांव हमीरपुर में भतीजे आशीष की बारात में शामिल होने गए थे। घर पर बेटा संदीप ही था। रात को संदीप कमरा बंद करके सो गया। शुक्रवार तड़के घर के खिड़की दरवाजों से धुआं उठने पर लोगों ने दरवाजा खटखटाकर संदीप को जगाया। तब तक आग जोर पकड़ चुकी थी। सूचना पर पुलिस के साथ ही दमकल दस्ता पहुंच गया। जब तक आग बुझ पाती तब तक घर पर रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। सुबह ब्रजलाल भी परिवार के लोगों के साथ पहुंच गए। घर की हालत देख कर परिजनों के होश उड़ गए। इस अग्निकांड में बेटी के दहेज का सारा सामान जल गया। इसके साथ ही अटैची में रखा 45 हजार रुपए भी जल गए। ब्रजलाल के मुताबिक अग्निकांड में टीवी, फ्रिज, कूलर, कपड़े तक राख हो गए। परिजनों ने बताया कि बेटी की शादी तय होने वाली है। जैसे-जैसे पैसा आता था, वे दहेज का सामान भी खरीद कर रख ले रहे थे, लेकिन इस अग्निकांड में सब राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed