फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   कांशीराम कालोनी में समस्याएं ही समस्याएं

कांशीराम कालोनी में समस्याएं ही समस्याएं

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया में समस्याओं का अंबार है। किसी ब्लाक में प्रकाश व्यवस्था ठीक नहीं है तो किसी में बिजली मीटर के बाक्स उखड़े पड़े हैं। कहीं पर पेयजल आपूर्ति में दिक्कत आ रही है तो कहीं सफाई नहीं होती। इसे लेकर कालोनीवासियों में खासा आक्रोश है।
विज्ञापन

बसपा सरकार में गरीबों के लिए हैवतपुर गढ़िया में बनवाई गई कांशीराम कालोनी में 1296 आवास हैं। मौजूदा समय में करीब पांच हजार की आबादी कालोनी में रह रही है। सरकार जाने के बाद न तो अफसर कालोनी का निरीक्षण करने आते हैं और न ही उन्हें गरीबों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है। ब्लाक 34 के पास बिजली मीटर का बाक्स कई दिनों से उखड़ा पड़ा है। बिजली की केबिलें अस्तव्यस्त हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। ब्लाक 52 में पेयजल समस्या आए दिन बनी रहती है। ब्लाक 5 और 68 समेत कई ब्लाकों में स्ट्रीट लाइटें खराब होने से रात को अंधेरा रहता है। आवंटी उत्थान समिति के पदाधिकारी रावेश मिश्रा का कहना है कि कालोनी में बिजली, पानी, राशन समेत कई समस्याएं हैं लेकिन अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कालोनी के उमेश राठौर, श्रीकांत वाजपेयी, नीलम, मनोरमा देवी, गुड्डू आदि का कहना है कि कालोनी में कई समस्याएं हैं लेकिन ध्यान देने वाला कोई नहीं है। सफाईकर्मी नियमित सफाई करने नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed