फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   अफसर के घर से नगदी-जेवर पार

अफसर के घर से नगदी-जेवर पार

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चोरों ने बाल विकास परियोजना अधिकारी के घर समेत तीन मकानों से नगदी जेवर सहित लाखों का माल पार कर दिया। तीनों घटनाओं में पुलिस ने छानबीन की है।
विज्ञापन

बढ़पुर की बाल विकास परियोजना अधिकारी कमलेश कुमारी शहर की आवास विकास कालोनी में रहती हैं। शुक्रवार सुबह वह अपनी बेटी के साथ दवा लेने लखनऊ गई थीं। पीछे चोरों ने उनके घर से नगदी और जेवरात समेत करीब दो लाख का माल पार कर दिया। रात करीब 11:00 बजे जब कमलेश कुमारी घर पहुंची घर के ताले टूटे देख सन्न रह गईं। सूचना पर चौकी प्रभारी ने छानबीन की। कमलेश कुमारी ने बताया कि उनके यहां चोरी की यह तीसरी वारदात है। अभी तक किसी का खुलासा नही हुआ। उधर, फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला भूसामंडी निवासी रामकिशन परिवार व पड़ोस में रहने वाले भाई रामेश्वर के साथ भाईदूज पर बाहर गए थे। दोनों के मकान में ताला लगा था। चोरों ने दोनों घरों से नगदी जेवर रसोई गैस सिलेंडर समेत हजारों का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

उधर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतनपुर के प्रधानाध्यापक शीशराम ने बताया कि 30 अक्टूबर को चोरों ने स्कूल के चैनल का ताला तोड़ दिया था। वह साइकिलें, अगिभनशमन यंत्र, बाल्टी, बेंचें, कुर्सियां, टाट पट्टी व ट्यूबलाइटें चुरा ले गए। उन्हाेेंने पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया है। कायमगंज प्रतिनिधि के मुताबिक चीनी मिल परिसर में रहने वाले मिल के कर्मचारी यादराम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी कि उसकी दो गायें घर के बाहर बंधी थी। जिन्हें चोर ले गए। मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा कालोनी भोलेपुर निवासी अमर सिंह खटिक ने गांव सकवाई निवासी चौकीदार राकेश जाटव के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई कि राकेश उसके ट्यूबवेल पर चौकीदार है। बीती रात वह ट्यूबवेल से केबिल, स्टार्टर, सीलिंग फैन चोरी कर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक चोरी करते दबोचा
मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवाजीनगर निवासी अशोक कुमार ने गांव लखरौआ हिस्तानपुर के रहने वाले भूरे उर्फ हरीशपाल उर्फ राजू के खिलाफ बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। भूरे बाइक लेकर पैदल चल दिया। मोहल्लेवालों ने उसे देख लिया और पकड़ लिया। पुलिस ने भूरे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed