फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   हड़ताली कर्मचारियों, प्रसूताओं में तू्तू-मैमै

हड़ताली कर्मचारियों, प्रसूताओं में तू्तू-मैमै

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कायमगंज। शनिवार को सीएचसी में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों ने ओपीडी बाधित कर मातृत्व लाभ की चेकों का वितरण भी बंद करा दिया। इस पर प्रसूताओं व आशा बहुओं का पारा चढ़ गया उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। उनके जाम लगाने की चेतावनी पर अस्पताल अधीक्षक को बीच में आना पड़ा। उनके कहने पर चेक वितरित की गई तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

दरअसल अपनी मांगों को लेकर सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर थे। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष नारायण देवी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सीएचसी की ओपीडी तक बंद करा दी। इससे मातृत्व लाभ की चेकों के वितरण का कार्य बंद भी बंद हो गया। यह देख वहां मौजूद एक सैकड़ा प्रसूताओं व आशा बहुओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। प्रसूताओं ने अस्पताल अधीक्षक अखिलेश अग्रवाल से चेक दिलाने की मांग करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इस बीच वहां हड़ताली कर्मचारी भी पहुंच गए। दोनों पक्षों में जमकर नोक झोंक हुई। हड़ताली कर्मचारियों की जिद देखकर प्रसूताओं व आशा बहुओं ने सड़क जाम की चेतावनी दे डाली। इस पर अधीक्षक ने हड़ताली कर्मचारियों को समझाया और चेक वितरण कराने के लिए राजी किया। इस शर्त पर चेक वितरित कराई गईं कि आज के बाद जब तक हड़ताल है तब तक चेक वितरित नहीं होंगी। प्रसूताओं और हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों के विवाद के दौरान अपनी पत्नी को चेक दिलाने आए किन्नरनगला निवासी सुधीर की साइकिल चोरों ने पार कर दी।
विज्ञापन


स्वास्थ्यकर्मी अवकाश पर रहे
फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर अवकाश पर रहे। इससे ओपीडी का कार्य बाधित रहा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे सामूहिक हड़ताल पर जाएंगे। जिले के स्वास्थ्य कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर दो दिन से काली पट्टी बांध कर कार्य कर रहे थे। शनिवार को कर्मचारियों ने ओपीडी का काम नहीं किया और अवकाश पर रहे। इससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे पहले कर्मचारियों ने बैठक की। इसमें शेषनारायण सचान, चक्रसिंह यादव, यश कुमार, राकेश बाथम, कमलेश चौधरी, जितेंद्र कुमार आदि लोग इस कार्यक्रम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed