फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   कबाड़ हो जाएंगे लाखों के सौभाग्य के बोर्ड

कबाड़ हो जाएंगे लाखों के सौभाग्य के बोर्ड

Mon, 11 Mar 2019 10:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
कबाड़ हो जाएंगे लाखों के सौभाग्य के बोर्ड
फर्रुखाबाद। जनपद में सौभाग्य व दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत करीब 300 करोड़ से विद्युतीकरण किया जा रहा है। जिन गांव व मजरों में बिजली पहुंच गई है, उनमें योजना के प्रचार बोर्ड भी लगाए गए हैं। बोर्ड पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के चित्र भी बने हैं। अभी यह बोर्ड लगाने का काम चल ही रहा है। रविवार से चुनावी आचार संहिता भी लग गई है। इससे यह सौभाग्य योजना के लाखों के बोर्ड अब कबाड़ हो जाएंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी सौभाग्य व दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत जिले के प्रत्येक गांव व मजरे में घर हर तक बिजली पहुंचाई जा रही है। इसके लिए जिले में 300 करोड़ रुपये का कार्य स्वीकृत हुआ है। अभी करीब 250 गांव व मजरों में बिजली नहीं पहुंच सकी है, हालांकि काम चल रहा है। योजना के तहत विद्युुतीकरण से संतृप्त गांवों में बोर्ड लगाए जाने हैं। गांवों में बोर्ड लगवाने का करोड़ों का टेंडर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी कार्यालय आगरा को दिया गया है। जिले में भी सौभाग्य के बोर्ड लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बोर्ड पर दोनों योजना का नाम, गांव व ब्लाक के नाम के साथ गांव विद्युतीकरण से संतृप्त होने की तिथि अंकित है। बोर्ड पर एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के चित्र भी बने हैं। लोहे के एक बोर्ड की कीमत 14 हजार 550 रुपये है। जिले में 82 लाख 64 हजार 400 रुपये कीमत के 568 बोर्ड की आपूर्ति की जा चुकी है। इसे अधिकारियों द्वारा सत्यापित भी किया जा चुका है। जबकि बोर्ड मौके पर लगाने की कीमत अलग से निर्धारित है। शासन से 28 फरवरी तक सभी बोर्ड लगाने का आदेश दिया गया था, लेकिन अभी तक बोर्ड लगाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शहर व कस्बों में आईपीडीएस योजना के तहत भी लोहे के बोर्ड लगाए गए हैं। इसमें योजना के लाभ लिखे होने के साथ प्रधानमंत्री की फोटो भी लगी है। रविवार को लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ आचार संहिता भी लग गई है। इससे नेताओं के फोटो के साथ विकास कार्यों का प्रचार करने वाले बोर्ड हटाए जाना तय है। ऐसे में सौभाग्य के बोर्ड चाहे ढके जाएं या उखाड़े जाएं, इससे लाखाें रुपये की बरबादी होना तय है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार
अधिशासी अभियंता ग्रामीण रमेश चंद्रा ने बताया कि 568 बोर्ड आपूर्ति का सत्यापन किया जा चुका है। कितने बोर्ड लगाए जा चुके, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव ने बताया कि बोर्ड आपूर्ति व लगवाने का टेंडर एमडी कार्यालय आगरा से हुआ है। स्थानीय स्तर पर सत्यापन के बाद भुगतान भी आगरा से होगा। आचार संहिता लगने के बाद जो आदेश जारी होंगे, उसका पालन किया जाएगा।

सौभाग्य योजना के बोर्ड पुतवाने का आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। सौभाग्य योजना के प्रचार-प्रसार के लिए प्रधानमंत्री की फोटो छपे बोर्ड कई जगह लगे हैं। आदर्श आचार संहिता लगने पर एक्सईएन ग्रामीण ने बोर्ड की फोटो पर पेंट करवाने के आदेश कार्यदायी संस्था को दिया है। वहीं, अवर अभियंताओं और टीजीटू की टीमों को गांवों में भेज कर पोल पर लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग हटाने का काम शुरू कराया।


ग्रामीण इलाकों में पोल पर राजनीतिक दलों के छोटे-छोटे होर्डिंग लगे हैं। सौभाग्य योजना के प्रचार प्रसार को ग्रामीण इलाकों में करीब 570 बोर्ड लगे हैं। इसमें प्रधानमंत्री की फोटो लगी है। आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए सीडीओ के निर्देश पर एक्सईएन ग्रामीण रमेश चंद्र ने पोल पर लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग हटवाने शुरू करा दिए हैं। उन्होंने इसके लिए अवर अभियंता और टीजीटू को गांवों में भेजा। एक्सईएन ग्रामीण रमेश चंद्र ने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत करीब 570 बोर्ड लगाए गए हैं। इनमें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की फोटो लगी है। इन फोटो पर पेंट कराने व होर्डिंग को हटाने के कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए हैं। अवर अभियंताओं से भी राजनैतिक दलों के पोलों पर लगे होर्डिंग को हटाने का प्रमाण पत्र मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed