फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   गठबंधन के बाद पहली बार एक मंच पर आए सपाई-बसपाई

गठबंधन के बाद पहली बार एक मंच पर आए सपाई-बसपाई

Tue, 26 Feb 2019 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
गठबंधन के बाद पहली बार एक मंच पर आए सपाई-बसपाई
फर्रुखाबाद। गठबंधन के बाद पहली बार जिले में सपा और बसपा के नेता एक मंच पर दिखाई दिए। मौका था फतेहगढ़ में आयोजित सपा के बूथ सम्मेलन का। सम्मेलन में लोकसभा चुनाव को लेकर गठबंधन के नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विज्ञापन


सपा-बसपा का गठबंधन हुए लगभग डेढ़ माह हो गया है, लेकिन जिले में दोनों दलों के नेता अब तक एक मंच पर नहीं दिखाई दिए। बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर भी सपाई नहीं दिखाई दिए। इस दौरान एक वरिष्ठ बसपा नेता ने सपा और बसपा जिलाध्यक्ष से बात कर टी पार्टी का प्रस्ताव रखा, जिसे खारिज कर दिया गया। बसपा के लोकसभा प्रभारी बनाए जाने वाले कार्यक्रम में भी सपाई नहीं दिखे। सीट को लेकर भी बसपा और सपा में खींचतान मची रही, जिसमें बसपा ने बाजी मारी।
विज्ञापन


गठबंधन सीटों का बंटवारा होने के बाद मंगलवार को सपा महानगर अध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में रखा फतेहगढ़ स्थित गिरिजा देवी गिरीशबाबू कोल्ड स्टोरेज में सपा का बूथ सम्मेलन हुआ। इसमें सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, बसपा जिलाध्यक्ष विजय भाष्कर के अलावा बसपा लोकसभा क्षेत्र प्रभारी मनोज अग्रवाल समेत दोनों दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। दोनों पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन के प्रत्याशी को पूरी दमदारी से चुनाव लड़ाएं। महानगर अध्यक्ष ने भी संबोधित किया। पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित, यूनुस अंसारी, चंद्रेश राजपूत, नंदकिशोर दुबे, बसपा नेता फजल मंसूरी, रामनरेश गौतम और शरद श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed