{"_id":"605233e38ebc3e59166354a5","slug":"86-students-distributed-bicycles-farrukhabad-news-knp6182489178","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम विभाग ने 86 छात्र-छात्राओं को बांटी साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रम विभाग ने 86 छात्र-छात्राओं को बांटी साइकिल
विज्ञापन
शहर के नवभारत सभा भावन में श्रम विभाग की ओर से निर्माण श्रमिकों के बच्चों को साइकिल देने के बाद उन?
- फोटो : FARRUKHABAD
श्रम विभाग की ओर से बुधवार को निर्माण श्रमिकों के बच्चों को साइकिल वितरण किया गया। साइकिल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए।
शहर की ठंडी सड़क स्थित नवभारत सभा भवन में श्रम विभाग की ओर से साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके बाद निर्माण श्रमिकों के लिए संचालित संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत 86 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गईं। कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं के हाथ में साइकिल आते ही वे खुश हो गए। कहा कि अब स्कूल जाने में उन्हें काफी सुविधा मिलेगी।
इसके बाद निर्माण कामगार मृत्यु, दिव्यांगता सहायता व अक्षमता पेंशन योजना के तहत सुनीता, बिट्टा देवी, सुनीता देवी, मनोज कुमार श्रीवास्तव, सुरेश कुमार व रामफल को, जबकि कन्या विवाह सहायता योजना में शहरोज, विनोद कुमार, सोनेलाल, राकेश कुमार व कमलेश कुमार को प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन
सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की सदस्य सरिता शाक्य ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 31 मार्च तक निशुल्क पंजीकरण व नवीनीकरण कराकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
उन्हें योजनाओं की जानकारी भी दी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि 32 छात्र व 54 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई है। जिला विकास अधिकारी दुर्गादत्त शुक्ला, विजय चौधरी, अतुल कुमार गौतम, अजीत प्रताप सिंह, तारिक अली. प्रशांत द्विवेदी आदि मौजूद रहे।